आप दुनिया के किसी भी कौने में चले जाए आपको दुनिया के हर कौने में रहन-सहन, वेश-भूषा सब अलग-अलग देखने को मिलेंगी। इसी प्रकार रीतिरिवाज भी अलग ही मिलेंगे। अगर बात आदिवासी जनजातियों कि की जाये तो इनके रीति-रिवाज किसी रहस्य से कम नही होते। जिनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
पश्चिमी अफ्रीका की वोदाब्बे जनजाति में शादी की रस्म कुछ ज्यादा ही अलग है। जी हां…. इस जनजाति के लोगों में एक-दूसरे की पत्नियों को चुराने की अजीबो-गरीब परंपरा है।
बताया जाता है कि इस जनजाति के लोगों की पहली शादी घर-परिवार वालों की मर्जी से होती है, लेकिन दूसरी शादी के लिए एक अजीबोगरीब परंपरा निभानी पड़ती है। यहां दूसरी शादी के लिए किसी की पत्नी को चुराना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं कर सकते तो दूसरी शादी करने का अधिकार नहीं है।
इस जनजाति के लोगों के बीच प्रत्येक साल ’गेरेवोल फेस्टिवल’ का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर लड़के सज-धज कर अपने चेहरे रंग लेते हैं। इसके बाद सामूहिक आयोजन में डांस और तरह-तरह के क्रिया-कलापों से दूसरे की पत्नीयों को रिझाने की कोशिश करते हैं। इस दौरान ये ध्यान रखना होता है कि उसके पति को इस बात की जानकारी न हो। इसके बाद अगर महिला दूसरे पुरूष के साथ भाग जाती है तो उस समुदाय के लोग दोनों को ढूंढकर शादी करा देते हैं। इस दूसरी शादी को लव मैरिज के तौर पर स्वीकार किया जाता है।