अनोखा घर है ताइवान में, सबकुछ उल्टा है यहां…
ये सच है कि दुनिया में एकमात्र घर ही ऐसी जगह है जहां पहुंचकर मनुष्य सुकून का अनुभव करता है। लेकिन एक तरफ जहां घर मनुष्य को शांति देता है वहीं उसकी बनावट भी ऐसी होनी चाहिए जो मनुष्य के लिए आरामदायक हो। लेकिन आज के समय में आर्किटैक्ट अपनी क्रिएटिविटी का यूज करके एक आम से दिखने वाले घर को एक ऐसा स्वरूप दे दते हैं कि देखने वाला भी देखता ही रह जाए। ऐसा ही एक अनोखा घर है ताइवान में। इस घर का डिजाइन इसे दुनिया के घरों में खास बनाता है। दरअसल, इस घर में सबकुछ उल्टा दिखाई देता है।
ताइवान के हुआशन क्रिएटिव पार्क में बना हुआ यह घर दुनिया के सभी घरों में सबसे अलग है। दरअसल, जब आप इस घर को देखेंगे तो ये आपको सीधा नहीं बल्कि उल्टा दिखाई देगा। इस घर की खासियत यही है कि इस घर की छत जमीन से लगी हुई है और इसका ग्रांउड फ्लोर आसमान की तरफ मुंह किए हुए हैं।
सुंदर दिखाने के लिए किया कलरफुल पेंट-
इस घर को और भी सुंदर दिखाने के लिए कलरफुल पेंट्स का यूज किया गया है। इतना ही नहीं इस उल्टे घर में सामान को भी इस तरह व्यवस्थित किया गया है कि वह छत से लटका हुआ दिखाई दे। घर का सभी फर्नीचर छत से लटका हुआ नजर आता है। जिससे लोगों को भी यही अहसास होता है कि वह जमीन पर नहीं बल्कि छत से लटके हुए हैं।
|