अब शहद करेगा डार्क सर्कल्स की छुट्टी
स्वीट हनी सेहत के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही असरदार है आपकी परफेक्ट ब्यूटी के लिए। जी हां, खासतौर से आंखों के नीचे पडऩे वाले डार्क सर्कल्सको दूर करने में ये काफी फायदेमंद है। तो क्यों न इसके टेस्ट से सेहत और क्वालिटी से खूबसूरती ली जाए। हमारे द्वारा यहां बताए जा रहे कुछ होममेड फेसपैक्स की मदद से आप चुटकियों में डार्क सर्कल्स की समस्या से निजात पा सकती हैं।
शहद , आलू और गुलाबजल-
एक चम्मच शहद में थोड़ा सा किसा हुआ आलू मिक्स करें और कुछ बूंद गुलाबजल मिलाएं। तैयार पैक को आंखों के साथ ही पूरे चेहरे पर लगा सकती हैं। डार्क सर्कल दूर होने के साथ ही चेहरे के दाग-धब्बे भी दूर हो जाएंगे।
शहद और खीरे का रस-
एक चम्मच शहद में खीरे का रस मिलाकर लगाएं। इसे आप पूरे चेहरे पर भी लगा सकती है। केवल 21 दिन लगातार करने से आपके डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे।
कंप्लीट फेस पैक-
एक चम्मच शहद, एक चम्मच बेसन और सरसों का तेल और आधा चम्मच दूध मिलाएं। तैयार पेस्ट को आंखों के आसपास की स्किन के साथ ही पूरे चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर धो लें। डार्क सर्कल तो दूर हो ही जाएंगे साथ ही चेहरा भी दमकने लगेगा।
शहद और ऐलोवेरा-
एक चम्मच शहद में ऐलोवेरा का मैश किया हुआ व्हाइट पार्ट या आधा चम्मच एलोवेरा जूस मिलाएं। आंखों के आसपास की स्किन के साथ ही पूरे फेस और गर्दन पर लगाएं। डार्क सर्कल से छुटकारा तो मिलेगा ही साथ ही स्किन भी ग्लो करने लगेगी।
बस शहद-
शहद, मॉस्चुराइजर, स्किन टोनर और क्लींजर की तरह काम करता है। इसे आंखों के नीचे लगाएं और फिर चेहरा धो लें। कुछ दिन लगातार ऐसा करने से आपको फर्क नजर आने लगेगा। इनके ठीक होने का समय इस टाइम पर निर्भर करता है कि डार्क सर्कल की कंडीशन क्या है।
शहद और नींबू-
एक चम्मच शहद में नींबू की कुछ बूंदें मिलाकर लगाएं। नींबू स्किन को ब्लीच करता है और शहर मॉश्चुराइज। तैयार पैक को आंखों की स्किन के साथ ही फेस पर लगा सकती हैं। फिर 20 मिनट बाद चेहरा धो लें।
शहद और केला-
एक चम्मच शहद और केला का एक पीस मिक्स करके लगाने से डार्क सर्कल गायब हो जाएंंगे। अगर आपकी आंखों में सूजन की दिक्कत है तो वो भी दूर हो जाएगी। चेहने पर लगाने के बाद सूखने तक इसे छोड़ें और फिर चेहरा धो लें।
शहद और बादाम का तेल-
एक चम्मच शहद में बादाम का तेल की कुछ बूंदें मिलाकर आंखों के साथ ही चेहरे पर लगाएं और बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। फर्क आप खुद महसूस करेंगी।
|