अर्जुन रामपाल और सुजैन खान के अफेयर का सच आया सामने
मुंबई। पिछले कुछ समय से खबर आ रही थी कि रितिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन जल्द ही उनके किसी दोस्त से शादी करने वाली हैं। इतना ही नहीं उनके दोस्त को अर्जुन रामपाल माना जा रहा था। अब ये खबर सच होते भी नजर आ रही है। दरअसल ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि हाल ही में इस हसीन जोड़े को एकसाथ कैफे में साथ वक्त गुजारते हुए देखा गया है।
जानकारी के मुताबिक अर्जुन और सुजैन को एक कैफे में साथ में वक्त बीताते देखा गया था। उस वक्त पूरा कैफे खाली पड़ा था। दोनों एकदूसरे में इस तरह से खोये हुए थे कि उन्हें बातों ही बातों में पता भी नहीं चला कि कब कैफे में भीड़ बढ़ना शुरू हो गई।
बस फिर क्या था दोनों ने जैसे ही भीड़ को देखा तुरंत वहां से बाहर निकल गए। गौरतलब है कि सुजैन की शादी को लेकर उनकी मां ने कहा था कि वे शादी नहीं कर रही हैं। वहीं अर्जुन ने भी इस बारे में ट्वीट किया था। अब इस खबर में कितनी सच्चाई हैं इसके बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है।
- - Advertisement - -