आम और मावे की बर्फी बनाने की विधि
- - Advertisement - -
मावा एकदम सूखा-एक सौ सत्तर ग्राम, ताजे आम का पल्प-दो सौ ग्राम, कैस्टर शुगर- सौ ग्राम, केवड़ा एसेंस- चार बूंद, पीला रंग, खाने वाला, एक बूंद, चांदी का वर्क-तीन।
बनाने की विधि
यूं बनाएं। आम के पल्प को थोड़ा पकाकर सुखा लें। फिर उसमें मसला हुआ मावा मिलाकर धीमी आंच पर भूनें। मिश्रण को तब तक भूनें जब तक कि वो जाएं। उसमें चीनी, रंग और केवड़ा एसेंस मिलाकर अच्छे से एकसार कर लें।
अब एक चौकोर प्लेट या ट्रे में चिकनाई फिर तैयार मिश्रण को उस पर फैलाकर सेट होने के लिए छोड़ दें। जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तो उस पर चांदी लगाएं। जब अच्छी तरह ठंडा हो जाए और ट्रे छोड़ने लगे तब सावधानीपूर्वक मनपसंद आकार के टुकड़ों में काटें और सर्व करें।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...