दिवाली भारत का सबसे बड़ा त्यौहार है। इसे हमारे देश के सभी लोग साथ-साथ मनाते है। दीवाली की धूम बड़ो से लेकर बच्चो, शहरों से लेकर गांवो में सब जगह होती है। हर घर में दीवाली की रोशनी में सजा होता है। भारत के अधिकांश युवा जो अपने घर से ज्यादा समय अपने आॅफिस में बिताते है या काम करने में बिताते है। उनके लिए भी ये त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनके आॅफिस में भी चारो ओर दीवाली की धूम रहती है। आप के भी आॅफिस में दीवाली के त्यौहार को मनाने की पूरी तैयारी कर ली होगी। तो आप भी अपने अपने ऑफिस में दिवाली के त्यौहार को पूरे उत्साह के साथ इंजौय कर सकते हैं।
पार्टी सेलिब्रेशन- दिवाली रोशनी और खुशियों का पर्व है। रोशनी और खुशियों के इस त्यौहार पर जश्न का महौल बना रहता है और सभी लोग इसे लेकर खासे उत्साहित नजर आते हैं। घर ही नहीं दफ्तर में भी दीवाली की धूम रहती है। दफ्तर में दीवालीी के दिन पार्टी दी जाती है। आप इस दीवाली पार्टी को पूरे उत्साह के साथ इंजाॅय कर सकतें हैं
सहकर्मियों से मिलने का मौका-कई आॅफिस तथा संस्थाओ में दिवाली के दिन सहकर्मियों के साथ मेल-जोल बढ़ाने का मौका दिया जाता है। इस बहाने आप उन लोगों से भी मिल और बात कर पाते हैं, जिनसे बात करने का आपको पहले कभी मौका नहीं मिला था।
संस्कृति से परिचय-त्यौहार एक ऐसा समय होता है जब हम हमारी संस्कृति के सबसे करीब होते है। एक यही मौका होता है। जब हमे हमारे देश की संस्कृति को समझने का और उसे जानने का मौका मिलता है।आॅफिस की दिवाली पार्टी में अलग-अलग जगह से आए सहकर्मियों के साथ संस्कृतिक जानकारियां व तजुर्बे साझा करने का मौका मिलता है, इस अवसर का आनंद लें।
भारतीय परिधान पहनने का मजा-आप रोज-रोज आॅफिस फार्मल कपड़े पहनकर जाना होता है। लेकिन दिवाली पार्टी में आपको भारतीय परिधान पहनने का मौका मिलता है और आप रोज ऑफिस वाले फॉर्मल कपड़े पहनने के बजाए नए-नए और स्टाइलिश भारतीय परिधान पहन पाते हैं। तो कोई बढि़या सा कुर्ता पहनें और दिवाली पार्टी का मजा लें।
खाने का लुत्फ-दिवाली एक ऐसा त्यौहार होता है जब घर में कई तरह के व्यंजन बनाये जाते हैं। दिवाली पार्टी में अलग-अलग तरह के फूड आइटम्स होते हैं, आप इसका मजा ले सकते हैं। आप चाहें तो अपने सहकर्मियों को घर से बनाकर कुछ स्पेशल खिला भी सकते हैं।