इंस्टेंट एनर्जी चाहिए, तो खाएं चीकू-
चीकू का नाम सुनकर ही बहुत से लोग मुुंह बनाते लगते हैं। जाहिर है ये फल बहुत कम लोगों को पसंद होता है। शायद ही कोई हो जो इसे अपना फेवरेट फ्रूट बताए। लेकिन अगर स्वस्थ रहना है तो चीकू जरूर खाएं। जी हां, ग्लूकोज से भरा चीकू शरीर को एनर्जी की जरूरत को बहुत जल्दी पूरा करता है। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखों की रोशनी भी तेज करता है। साथ ही यदि आपको अक्सर दांतों में कैविटी की शिकायत रहती है , तो चीकू बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। जानिए चीकू के अन्य हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में –
– ग्लूकोज की भरपूर मात्रा चीकू को एनर्जेटिक फ्रूट बनाती है। केले की तरह चीकू खाने से भी तुरंत एनर्जी मिलती है।
– चीकू दांतों की भी हिफाजत करता है। रोजाना चीकू खाने से कैविटी की समस्या से निजात मिलती है।
– चीकू एक ऐसा फल है, जो आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। डिप्रेशन के शिकार लोगों के लिए चीकू फायदेमंद है।
– चीकू में पाए जाने वाले विटामिन्स और मिनरल्स लंग कैंसर से सुरक्षा प्रदान करते हैं।
– स्वस्थ आंखों के लिए विटामिन ए जरूरी होता है और चीकू में ये भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
– हड्डियों को मजबूत बनाना है, तो चीकू से अच्छा और कोई फल नहीं है। चीकू में कैल्शियम , फॉस्फोरस, आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाती है।
– किडनी स्टोन से निजात दिलाने के साथ ही चीकू किडनी संबंधी अन्य बीमारियों से भी बचाता है।
|