इन इनोवेटिव आइडियाज के साथ रीयूज करें प्लास्टिक कप्स
प्लास्टिक आज दुनिया की सबसे खतरनाक समस्या बनी हुई है। कागज को फेकें तो वो घुल जाता है, लेकिन प्लास्टिक कई सालों तक जस की तस बनी रहती है। जो हमारे वातावरण को नुकसान पहुचंाती है। अक्सर हम घरों में प्लास्टिक कप का यूज करते हैं। जब वे पुराने हो जाते हैं, तो हम इन्हें कचरे कें ढेर में फेंक देते हैं। इन्हें फें ककर वातावरण को दूषित बनाने से अच्छा है कि इन्हें फिर से इस्तेमाल में लाया जाए। भले ही ये अब चाय पीने के काम न आएं, लेकिन थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ इन्हें डेली यूज में लाया जा सकता है।
पौधे लगाएं-
अगर आपको गार्डनिंग का शौक हे, तो आप इन प्लास्टिक कप्स का यूज और बेहतर तरीके से कर सकती हैं। आप इसमें पौधे लगा सकती हैं। ऐसा करने के लिए कप के नीचे होल करना न भूलें।
टूथब्रश होल्डर-
इन्हें आप अपनी बाथरूम में रख सकती हैं। इसे आप टूथब्रश होल्डर की तरह यूज कर सकती हैं। इससे आपके पैसे भी बच जाएंगे और आप ऐसा करके वातावरण को भी दूषित होने से बचाए पांएगे।
रखेंं ज्वेलरी-
वैसे तो आपके पास जवेलरी रखने के लिए बॉक्स होंग, लेकिन इन प्लास्टिक कप्स में भी आप अपनी कीमती ज्वेलरी रख सकती हैं। हां, लेकिन इन्हें रखने के लिए पहले इन्हें पेपर में लपेट लें इसके बाद प्लास्टिक कप में रख दें।
पेपरवेट
प्लास्टिक कप का आप पेपरवेट भी बना सकती हैं। मार्केट से कुछ स्टोन्स लाकर इसमें डालिए और सुंदर पेपरवेट बनाइए।
कलर पैलेट-
अगर आपको पेंटिंग का शौक है, तो ये प्लास्टिक कप्स आपके बहुत काम आएंगे। आप इसे कलर पैलेट की तरह यूज कर सकते हैं। इससे आपका भी काम बन जाएगा और प्लास्टिक कप भी काम में आ जाएंगे।
|