ये खूबसूरत स्पोर्ट्स गर्ल्स बढ़ा रही हैं देश का मान
आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। तो ऐसे में खेल में वो पीछे कैसे रह जाएं??? जी हां…पुरुषों के वर्चस्व वाली खेल की इस दुनिया में कुछ महिला खिलाड़ी ऐसी उपलब्धियां हासिल कर रही हैं जिन्हें भारतीय पुरुष खिलाड़ी कभी नहीं कर पाया। तो आइए जानते हैं ऐसी ही महिला खिलाड़ियों के बारे में जो अपनी उपलब्धियों से देश का नाम रोशन कर रही हैं…
<
>
साइना नेहवाल (25 वर्ष) - हरियाणा के हिसार में जन्मी साइना बैडमिंटन प्लेयर हैं। हाल ही में इन्होंने स्पेन की कैरोलीना मरीन को फाइनल में हराकर 2015 का इंडिया ओपन ग्रांड पिक्स गोल्ट खिताब जीता है। इसके पहले ऑल इंग्लैण्ड बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनते हुए साइना कैरोलिना से ही फाइनल में हार गई थीं। इसके अलावा थाइलैंड की रत्चानोक को इंडियन ओपन सुपर सीरिज के फाइनल में हराकर वह विश्व की शीर्ष वरीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बन गईं।