इन लोगों के कारण स्वतंत्रता दिवस पर देश हुआ शर्मसार
स्वतंत्रता दिवस पर जहां पूरा देश हमारे राष्ट्र ध्वज को सम्मान दे रहा था वहीं कुछ लोगों ने ऐसी हरकतों को एंजाम दिया कि जिससे तिरंगे का सम्मान करने वाले राष्ट्र प्रेमियों के दिलों को तार-तार कर दिया। उत्तर प्रदेश में दो ऐसी अपमान जनक हरकते देखने को मिली जिन्होंने पूरे देश को शर्म से नीचे सिर झुकाने पर मजबूर कर दिया।
इन जगहों पर हुआ तिरंगे का अपमान
सूत्रों के अनुसार उप्र के गोरखपुर जिले के गोला में एक मुस्लिम युवक ने तिरंगे का अपमान करते हुए। अपने फेसबुक पेज पर तिरंगे को जमीन पर बिछा कर उस पर पाकिस्तानी झंडा फहरा दिया। इस घटना का पता चलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और उस मुस्लिम युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
शाहजहांपुर में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक द्वारा तिरंगे का अपमान किया गया जिसमें उसने तिरंगे को नीचे उतारकर पैरों तले रौंद दिया, इस घटना के बाद उस शिक्षक को तुरंत निलंबित कर दिया गया है।
आगरा के शिक्षा भवन में अफसरों ने उल्टा तिरंगा फहरा दिया और अधिकारी तकरीबन आधे घंटे तक उल्टे तिरंगे के नीचे शान से भाषण भी देते रहे।