इस नवरात्रि घर को सजाएं इन पूजा सामग्रियों से
नवरात्रि का त्योहार भारत में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इन दिनों लोग अपने घरों खासतौर से पूजा के मंदिर को खूबसूरती के साथ सजाते हैं। पारंपरिक दीए, पूजा की थाली, चाकी, शंख और कलश आदि से आप अपने पूजा घर को सजा सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसे सजवाट के सामान के बारे में बता रहे है जिनसे आपका पूजा घर निखर जाएगा। इस मौके पर आप भी अपना घर इन पूजा सामग्रियों से सजाएं चाहें तो आप इन्हें उपहार के तौर पर भी दे सकती हैं। तो जानिए इस नवरात्रि आप अपने पूजा घर को किन सामग्रियों से सजा सकती हैं।
संगमरमर कलश-
संगमरमर का ये कलश आपके पूजा घर की शान बढ़ा देगा।
ब्रास थाली-
अगर आप इस दिन के लिए खास थाली खरीद रहे हैं तो थाली के बीच ओम लिखा हुआ वाली थाली खरीदें। यह दिखने में काफी खूबसूरत है।
गोल्डन थाली-
इस थाली का किनारा साधारण न होकर गुलाब की पंखुडिय़ों की तरह बनाया बनाया गया है। यह सोने की थाली आपके त्योहार में चार चांद लगा देगी।
फूलों की डिजाइन वाला कलश-
इन दिनों आपको हर चीज पर फूलों की आकृति मिल जाएगी। इसी तरह यह कलश भी फूलों की डिजाइन से भरा हुआ है। जो काफी सुंदर दिख रहा है।
टेेबल दीया-
ब्रॉस का यह दीया देखने में काफी सिंपल है लेकिन उतना ही सुंदर भी है।
पाली ब्रास थाली-
यह ब्रास की थाली बहुत सुंदर है। इस पर पांचपात्र बने हुए हैं। आप इसे किसी को गिफ्ट भी दे सकते हैं।
|