इस फिल्म से डेब्यू कर सकती है श्रीदेवी की बेटी जान्ह्वी
मुंबई। हाल ही में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली ने फिल्म ’हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इनके बाद अब श्रीदेवी की बेटी जान्ह्वी कपूर भी फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार है और वे जल्द ही फिल्मी करियर शुरू करने जा रही हैं।
पिछले काफी वक्त से बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जान्ह्वी फिल्मों में डेब्यू करने वाली खबरों से सुर्खियों में बनी हुई है। सुर्खियों में छायी जान्ह्वी अब जल्द ही ’ओके कनमानी’ फेम एक्टर दुलकेर सलमान के साथ नजर आ सकती हैं।
जानकारी के मुताबिक हाल ही में ’बजरंगी भाईजान’ के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद की स्क्रिप्ट उन्हें सुनाई गई है। खबर है कि जान्ह्वी ने स्क्रिप्ट सुन इस फिल्म के लिए हामी भी भर दी है। हालांकि अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...