PHOTOS : क्रिकेटर अभिमन्यु ने की इस साउथ एक्ट्रेस की बेटी से इंगेजमेंट
मुंबई। दिनेश कर्तिक और रैना के बाद अब एक और क्रिकटेर घोड़ी चढ़ने को तैयार हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं आईपीएल की मुंबई इंडियन्स टीम के फास्ट बॉलर अभिमन्यु मिथुन की। अभिमुन्यु ने कल यानी 23 सितंबर को रायने राधिका के साथ इंगेजमेंट कर ली है। इंगेजमेंट चेन्नई के एक होटल में बहुत ही सामान्य ढंग से आयोजित की गई। कार्यक्रम में दोनों की फैमिली के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए। रायने हरी कांचीवरम साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
कौन रायने
साउथ इंडियन की दिग्गज एक्ट्रेस राधिका की बेटी हैं रायने राधिका। रायने वर्तमान में अपने मां के साथ फिल्म प्रोडक्शन में हैं। रायने और अभिमन्यु दोनों के परिवारों की रजामंदी से परिणस सूत्र में बंध जाएंगे। दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
राधिका ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
रायने की मां राधिका ने ट्वीट कर बेटी की शादी तय होने की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा है, “Special moment for my baby, need all your blessings?????।”
गौरतलब है कि मिथनु आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलुरू के लिए खेला है और साथ ही कुछ एक वनडे मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है।