एक छोटा और खूबसूरत जीव है गिनी पिग
आपने गिनी पिग का नाम तो सुना ही होगा। जैसा कि इसके नाम को सुनकर ही लगता है कि ये कोई सूअर जैसा दिखने वाला जानवर होता होगा लेकिन वास्तव में ऐसा है नहीं। गिनी पिग सूअर जैसा नहीं बल्कि चूहे के जैसा एक छोटा बहुत ही खूबसूरत सा स्तनपायी जीव है, जिसे इसके कटर दांतों के लिए जाना जाता है। गिनी पिग वैसे तो साउथ अमेािरका में पाए जाते हैं, लेकिन इन्हें यूरोप में भी देखा जा सकता है। शरीर पर खरगोश जैसे रोयेदार बाल वाला यह जानवर चूहे या गिलहरी जैसे कुतरने वाले जीवों जैसा एक प्राणी है, जिसे इसके वैज्ञानिक नाम केविया पोर्सेल्स से जाना जाता है। गिनी पिग एक पालतू जानवर है जिसे लोग प्यार से केवी भी पुकारते हैं। गिनी पिग भूरे, सफेद रंग का प्राणी है, जिसकी लंबाई 10 इंच व वजन 700 से 1200 ग्राम तक होता है। इनका जीवन 5 से 7 साल तक का ही होता है।
क्यों कहा जाता है गिनी पिग-
इन्हें गिनी पिग क्यों कहा जाता है इसका तो कोई प्रमाण नहीं है लेकिन कहा जाता है कि इसके सूअर के जैसी मोटी गर्दन व बड़े मुंह की वजह से इसे गिनी पिग कहते हैं। फीमेल गिनी पिग एक बार में तीन से चार बच्चों को जन्म देती है, जन्म के एक घंटे बाद ही ये बच्चे दौडऩे लगते हैं। चूहों की ही तरह गिनी पिग बिल बनाकर रहते हैं। इनके कान चूहें से बड़े होते हैं, लेकिन इनकी पूंछ नहीं होती। इनकी आंखों की रोशनी इंसान से भी ज्यादा तेज होती है। साथ ही सूंघने और सुनने की क्षमता भी इंसान से अधिक होती है।
लुप्त हो रही है प्रजाति-
ये गिनी पिग ग्रुप के बजाए अकेले रहना ज्यादा पसंद करते हैं। ये शाकाहारी होते हैं और लंबे समय तक बिना पानी पीए जीवित भी रह सकते हैं। इनकी प्रजाति अब विलुप्ति की तरफ है, ये बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।
|