Tuesday, September 5th, 2017 06:44:11
Flash

ऐसे बनाएं मैदा के मीठे पेठे




Health & Food

सामग्री                                                                   326467-shakkarpare60

1 कप रवा (सूजी),
4 कप मैदा छना हुआ
1 कटोरी घी
2 कटोरी शक्कर
आधा चम्मच बेकिंग पाउडर
इलायची पाउडर
तलने के लिए घी अलग से
पाव कटोरी मेवे की कतरन।

 

 

 

विधि

सर्वप्रथम सूजी और मैदा मिला लें। अच्छी तरह मिलाने के बाद उसमे गरम घी का मोयन देकर गुनगुन पानी से आटा गूंथ लें। अब लोई बनाकर मोटा बेल लें। मोटी व लंबी-लंबी स्ट्रिप काट लें। मैदे की स्ट्रिप बनने के बाद कपड़े पर इन्हें थोड़ी देर के लिए सुखने रख दें।

अब एक कड़ाही में घी गरम कर लें और धीमी आंच पर सारे पेठे तल लें। ध्यान रहे कि पेठों का रंग ज्यादा न बदलें। सारे पेठे तलने के बाद एक बर्तन में शक्कर डालकर उसमें आधा कप पानी डाले और चाशनी तैयार करके उसमें इलायची डाल दें।

पेठे ठंडे होने के बाद कड़छी की सहायता से उन पर चाशनी बखेरते जाएं, ऊपर से मेवे की कतरन बुरक कर उन्हें पलटे की सहायता से धीमे-धीमे ऊपर-नीचे करती रहे। सारे पेठों पर चाशनी चढ़ने के बाद उन्हें ठंडा करके एयर टाइट डिब्बे में भर दें। आपके मैदे के मीठे पेठे तैयार है। बस अब पेठे का आनंद उठाएं।

 

 

 

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories