कई समस्याओं का समाधान है सरसों
सरसों का तेल हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह तेल सिर्फ खाने में टेस्टी नहीं होता बल्कि इस तेल के कई चमत्कारी फायदे भी हैं। कई हेल्थ प्रॉब्लम में सरसों के बीज से बहुत आराम मिलता है। आइए आपको बताते हैं, सरसों के तेल और इसके बीज के फायदे-
दर्द में मिलेगा तुरंत आराम-
कान में दर्द हो तो सरसों के तेल में लहसुन की दो कलियां डालकर गर्म कर लें। फिर इसे कान में टपकाएं। दर्द में फौरान आराम मिलेगा। अगर कमर में दर्द हो तो तेल मे अजवाइन, हींग और लहसुन मिलाकर गर्म करें और लगाएं। जोड़ों के दर्द के लिए सरसों के तेल में कपूर डालकर गर्म करें और फिर इस तेल से मालिश करें।
अस्थमा कंट्रोल करता है-
सरसों के बीज में सेलेनियम औा मैग्नेशियम अच्छी मात्रा में होता है। इन दोनों में एंटी इंफ्लेमेट्री बेनीफिट्स होते हैं। सरसों के बीज अगर रोज खाएं तो सर्दी में सीने में जमे बलगम से आराम मिलता है।
वजन कम करे-
सरसों के बीज में कॉम्प्लेक्स विटामिन जैसे फोलेट, नियासिन, थियामिन और राइबोफ्लेविन होते हैं। सरसो का तेल बॉडी का मेटाबॉलिज्म अच्छा रखता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
बालों के लिए बेस्ट-
सरसों के तेल से सिर की मालिश करने से बालों की ग्रोथ तो अच्छी होती है, साथ ही ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। तेल लगाने के बाद बालों में प्लास्टिक बैग या गर्म तौलिया लपेट लें, इससे तेल बालों में अच्छे से एब्जॉर्व हो जाएगा। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें और शैंपू से धो लें।
उम्र का असर घटाए-
सरसों में कैरोटीन, विटामिन ए, सी और के की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन सभी विटामिन के कारण यह एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो बढ़ती उम्र में होने वाली झुर्रियों और रिंकल्स को कम करता है।
कॉलेस्ट्रॉल कम करता है-
सरसों में नियासिनया विटामिन – 3 काफी मात्रा में होता है। नियासिन में कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के गुण पाए जाते हैं, जो आर्टरीज को अथरोक्लेरोसिस से बचाता है, जिससे ब्लड फ्लो ठीक रहता है और ब्लड प्रेशर सही बना रहता है।
कब्ज से छुटकारा-
कब्ज और पाइल्स से छुटकारा दिलाने के लिए एक चम्मच सरसों के बीच दो से तीन बार खाएं, कब्ज में आराम मिलेगा। सरसों की इतनी खूबी जानने के बाद आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। यकीनन ही ये आपको सभी समस्याओं से निजात दिलाएगी।
|