हर डायरेक्टर चाहता है कि वो अपनी अपकमिंग मूवी में व्यूअर्स को कुछ नया दिखा सके। इसके लिए डायरेक्टर्स मूवी की स्टार कास्ट को लेकर भी एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं लेकिन कभी-कभी डायरेक्टर्स के एक्सपेरिमेंट व्यूअर्स को चौंका देते हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड के ऐसे स्टार्स की जिन्होंने कभी भाई-बहन तो कभी रोमांटिक कपल बन कर सबको चौंका दिया। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ बॉलीवुड स्टार्स के बारे में जिन्होंने ऑनस्क्रीन कभी भाई-बहन और कभी कपल का रोल प्ले किया।
- अभिषेक बच्चन और असिन – 2012 में आई रोहित शेट्टी की कॉमेडी फिल्म ’बोल बच्चन’ में अभिषेक बच्चन और असिन ने भाई-बहन का किरदार निभाया था लेकिन 21 अगस्त को रिलीज हुई ’आल इज वैल’ में दोनों ने कपल का रोल प्ले किया है।
- रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा – रणवीर और प्रियंका ने ’गुण्डे’ में रणवीर की गर्लफ्रेंड का रोल प्ले किया था जबकि 5 जून को रिलीज हुई फिल्म ’दिल धड़कने दो’ में रणवीर और प्रियंका चोपड़ा एक-दूसरे के भाई-बहन बने हैं। इस फिल्म में रणवीर की गर्लफ्रेंड का रोल अनुष्का शर्मा ने प्ले किया है।
- अर्जुन रामपाल और दीपिका पादुकोण – इस जोड़ी ने ’ओम शांति ओम’ में पति-पत्नी का रोल किया था वहीं इसके बाद आई ’हाउसफुल’ में दोनों भाई-बहन के अवतार में दिखाई दिए।
- अजय देवगन और कोंकणा सेन – नेशनल अवॉर्ड विनिंग ये जोड़ी फिल्म ओंकारा में भाई-बहन का रोल प्ले कर चुकी है। वहीं इसके बाद आई फिल्म ’अतिथि तुम कब जाओगे’ में अजय और कोंकणा पति-पत्नि बने थे।
- अर्जुन रामपाल और मलाइका अरोड़ा खान – 2008 में आई फिल्म ’ईएमआई’ में मलाइका अरोड़ा खान ने अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था लेकिन इसके बाद आई फिल्म ’हाउसफुल’ में वे अर्जुन रामपाल की बहन के रोल में नजर आईं। इस फिल्म में अर्जुन, मलाइका और दीपिका पादुकोण सिबलिंग्स बने थे।
- शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन – बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख और ऐश्वर्या राय बच्चन की ’मोहब्बतें और ’देवदास’ जैसी रोमांटिक फिल्मों में कपल का रोल प्ले कर चुके हैं। वहीं ’जोश’ में ये दोनों भाई-बहन बने थे।
- करीना कपूर और तुषार कपूर – ’मुझे कुछ कहना है’ और ’जीना सिर्फ मेरे लिए’ जैसी रोमांटिक फिल्मों में रोमांस कर चुके तुषार कपूर और करीना कपूर रोहित शेट्टी की फिल्म ’गोलमाल रिटर्न्स’ में भाई-बहन बने थे।
- जूही चावला और संजय सूरी – होमी अदजानिया की फिल्म ’झंकार बीट्स’ में जूही चावला ने संजय सूरी की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके बाद दोनों भाई-बहन के रिश्ते पर बनी फिल्म ’माई ब्रदर निखिल’ में नजर आए। इस फिल्म में जूही अपने एचआईवी पॉजिटिव भाई निखिल (संजय सूरी) की देखभाल करती है।
- सलमान खान और नीलम कोठारी – सूरज बड़जात्या की फिल्म ’हम साथ-साथ है’ में नीलम तीन भाइयों की एकलौती बहन बनी थीं। नीलम के भाईयों में से सलमान भी एक थे। इससे पहले ’एक लड़का एक लड़की’ में ये दोनों रोमांटिक कपल का रोल प्ले कर स्क्रीन शेयर कर चुके हैं।
- सैफ अली खान और नीलम – 1993 में आई फिल्म ’परंपरा’ में सैफ अली खान और नीलम ने कपल के रूप में काम किया था। इसके कई सालों बाद ये जोड़ी फिल्म ’हम साथ-साथ हैं’ में भाई-बहन के रूप में नजर आई। इस फिल्म में नीलम के तीन भाई मोहनीश बहल, सलमान खान और सैफ अली खान थे।
- अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी – 2003 में आई फिल्म ’बागबान’ में अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी पति-पत्नी के किरदार में नजर आए थे। इससे पहले ये जोड़ी ’सत्ते पे सत्ता’, ’नास्तिक’ जैसी कई रोमांटिक फिल्में कर चुकी है। लेकिन 1973 में आई फिल्म ’गहरी चाल’ में दोनों ने भाई-बहन का रोल किया था।