क्या भारत के इन तथ्यों के बारे में जानते हैं आप
हमारा भारत कई चीजों में अनोखा है, बावजूद इसके हम अमेरिका , चीन के अलावा और भी कई देशों के बड़े और डेवलप होने की दुहाई देते रहते हैं। लेकिन मानें तो हमारा भारत भी किसी से कम नहीं है। भारत के बारे में कई ऐसे फैक्ट्स हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। भारत दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक है, जो 4 हजार से ज्यादा वर्षों से चली आ रही है और जिसमें उनके रीति-रिवाजों और परंपराओं का संगम देखा जाता है। अगर आप भारत के इतिहास में जाएंगे, तो आपको कुछ ऐसे फैक्ट्स मिलेंगे जिन्हें जानकर आपको खुद पर इंडियन होने पर गर्व महसूस होगा। हम आपको बता रहे हैं भारत के बारे में कुछ ऐसे ही तथ्यों के बारे में-
– भारत यूएसए के बाद विश्व का दूसरा देश है। जहां सबसे ज्यादा इंग्लिश बोली जाती है। भारत में 29 राज्य हैं, जहां हिंदी और इंग्लिश स्टैंडर्ड लैंग्वेज के रूप में इस्तेमाल की जाती है।
– विश्व की सबसे बड़ी डाक व्यवस्था केवल इंडिया में ही है, जो अपनी सेवा गांव, शहर और कस्बों तक पहुंचाती है। हां, कश्मीर के डल लेक में हाल ही में एक फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस शुरू किया गया है। जो इससे पहले कहीं भी नहीं हैे।
-सबसे बड़ा मिल्क प्रोडक्शन वाला अपना देश है। भारत में जितने ज्यादा किसान हैं उतना ही ज्यादा यहां का मिल्क प्रोडक्शन है।
– चाइना और यूएस के बाद भारत का नंबर तीसरी बड़ी आर्मी की जगह पर आता है।
-शतरंज का इन्वेंशन इंडिया में ही हुआ था। इसे चतुरंग संस्कृत के नाम से जाना जाता था। जिसका मतलब होता है एक सेना के चार सदस्य।
– लूडो का आविष्कार भी भारत में ही हुआ था। भारत में पचीसी का जन्म 6वीं शताब्दी में हुआ था। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस खेल के चित्र के सबूत अजंता क गुफाओं में आज भी मौजूद हैं।
-हीरा सबसे पहले भारत के गोलकोंडा के नदी किनारे पर पाया गया था। इसकी खोज 4 हजार साल पहले की गई थी।
– भारत सबसे ज्यादा सोना खरीदने वाल देश है। इंडियन हाउसवाइव्स के पास दुनिया का 11 प्रतिशत सोना होगा। यह यूएस, स्विट्जरलैंड और जर्मनी के बचाए हुए सोने से भी कहीं ज्यादा होगा।
– भारत से 90 देशों को सॉफ्टवेयर का एक्पोर्ट किया जाता है।
– एयर इंडिया ही एक ऐसा विमान है जो कि महिला स्टाफ को हायर करता है। क्यांकि महिलाओं के हल्के होने से हर साल 500 हजार डॉलर सालाना ईधन की बचत होती है। तो अब गर्व कीजिए अपने भारत पर और कहिए आई एम प्राउड टू भी एन इंडियन।
|