खाइए खजूर ठीक करिए घाव, जानिए और फायदे…
खजूर में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो एजिंग प्रोसेस को धीमा करता है और आपकी स्किन को जवां बनाता है और झुर्रियों मिटाता है। खजूर स्किन की समस्याओं को दूर करता है। खजूर को काफी पसंद किया जाता है। ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। जी हां आप शायद ये नहीं जानते होंगे की इससे कई तरह की बीमारियां दूर होती है। आइए जानते हैं खजूर के फायदों के बार में…
खजूर की गुठली को जलाकर भस्म बना लें। पुराने घावों पर इस भस्म को लगाने से वे जल्दी भर जाते हैं।
3-4 खजूर गर्म पानी में धोकर गुठली निकाल दें। इन्हें गाय के दूध के साथ उबालें। उबले हुए दूध को सुबह व शाम पिएं। ब्लड प्रेशर में आराम मिलेगा।
खजूर खाकर गर्म दूध पीने से कैल्शियम की कमी से होने वाले रोग जैसे दांतों की कमजोरी और हडि्डयों का गलना आदि रूक जाते हैं।
सुबह-शाम तीन खजूर खाने के बाद गर्म पानी पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है।
खजूर खाने से मासिक धर्म आसानी से आता है और कमरदर्द में भी लाभ होता है।
ध्यान रखें कि खजूर का सेवन वजन बढ़ाता है इसलिए मोटे लोग इसे खाने से बचें।