गन्ने का जूस पीने के हैं 6 कमाल के फायदे
गन्ने का जूस का नाम सुनते ही गर्मियां आने का अहसास होने लगता है। गर्मी के मौसम में ये न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि काफी स्वादिष्ट भी होता है। लेकिन क्या आपको पता हे कि स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही गन्ने का जूस आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। यहां तक की डॉक्टर भी गर्मियों मे हर रोज एक गिलास गन्ने का जूस पीने की सलाह देते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में मौजद मिनरल्स न केवल शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि आपको कई बीमारियों से दूर भी रखते हैं। आइए जानते हैं गन्ने के जूस से होने वाले अन्य फायदों के बारे में-
– गन्ने का जूस पीने से यूरेनरी इंफैक्शन को दूर करने में काफी मदद मिलती है। इसके साथ ही किडनी स्टोन्स की समस्या भी दूर होती है। इतना ही नहीं गन्ने का जूस किडनी को सही से काम करने में काफी मदद करता है।
– आयुर्वेद के अनुसार गन्ने का जूस आपके लीवर को मजबूत बनाता है। जिन लोगों को पीलिया होता है , उनके इलाज में गन्ने का जूस पीने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये शरीर में प्रोटीन और न्यूट्रिएन्ट्स की कमी को पूरा करता है।
– इसे एनर्जीं ड्रिंक भी कहना गलत नहीं होगा। इसमें अच्छी मात्रा में मौजूद कार्बोहाइड्रेट , प्रोटीन, आयरन , पोटेशियम और अन्य न्यूट्रिएन्ट्स इसे एक आइडल ड्रिंक बनाते हैं। खासतौर से गर्मियों में गन्ने का जूस पीना सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद होता है।
– गन्ने का जूस कॉन्स्टीपेशन को दूर करता है। इसमें अलकालाइन प्रॉपर्टीज होती है, जिससे एसिडिटी और पेट में जलन की समस्या भी दूर होती है।
– डायबिटीज के मरीजों को डॉक्टर ज्यादा से ज्यादा ये जूस अपनी डेली डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। लो ग्लिकमिक इंडैक्स के कारण डायबिटिक पेशंट्स के लिए इसका सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है।
– गन्ने के जूस में भरपूर मात्रा में मिनरल्स मौजूद होते हैं जो दांतों की समस्या से छुटकारा दिलाते हैं। गन्ने के जूस के इतने फायदे जानकर इसे गर्मियों में अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें। इससे यकीनन ही आपकी गर्मियां भी आराम से कट जाएंगी साथ ही आप तंदरूस्त भी रहेंगे।
न्यूट्रिश्नल वैल्यू ऑफ शुगरकेन जूस-
एनर्जी- 26.56 किलो कैलेारी
कार्बोहाइड्रेट- 27.51 ग्राम
प्रोटीन-.27 ग्राम
कैल्शियम- 11.23 मिग्रा
आयरन- .37 मिग्रा
पोटेशियम- 41.96 मिग्रा
सोडियम- 17.01 मिग्रा
|