गरबे की धुन से छा जाए मदहोशी, ये हैं फेमस गरबा डेस्टीनेशन्स

इंडिया में गरबा सांस्कृतिक पहचान हैं। नवरात्रि के दौरान जहां मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है वहीं हर जगह गरबा महोत्सव की धूम देखी जा सकती है। वहीं ढोल-नगाड़ों की थाप हर किसी को गरबा खेलने पर मजबूर कर सकती है। यूं तो गरबा व डांडिया गुजरात का लोकनृत्य है लेकिन ये धीरे-धीरे हर जगह अपने पैर पसारने लगा है। खासकर युवा पीढ़ी में गरबे का रंग ज्यादा नजर आने लगा है। तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही फेमस गरबा डेस्टीनेशन्स……
United Way Navratri Mahotsav (Vadodara)
अगर आप गुजराती गरबे के शौकीन है और इसके गुजराती गाने से क्रेजीपन फील करना चाहते हैं तो फिर आप United Way Navratri Mahotsav जा सकते है। यह गुजरात का काफी फेमस प्लेस है यह किसी भी गरबा डेस्टीनेशन्स के कम नहीं यहां कि रौनक देखती बनती है। यहां हर साल 35000 हजार से ज्यादा लोगों भाग लेते हैं। यह किसी शानदार पार्टी से कम नहीं लगता। यहां खास बात तो यह कि जितनी भी रजिस्टेशन फीस होती हैं वो सभी पर्यावरण, बाल कल्याण, विकलांग, वरिष्ठ नागरिक के हित के लिए दे दी जाती है। इसका प्रोग्राम नवलखा ग्राउंड राजमहल रोड वडोदरा में होता है।
Goregaon Sports club, (Mumbai)
अगर आप इस बार कहीं और का गरबा एंजाय करना चाहते हैं तो इस बार आप गोरेगांव स्पोट्स क्लब में डांडिया और गरबा को एंजायमेंट कर सकते हैं। तो फिर देरी किस बात की आपका गरबे की धुन में जमकर थिरकने का मन हैं तो फिर आप गोरेगांव क्लब जा सकते हैं। आपको बता दें कि ये गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब अपनी मंहगी एंट्री फीस के लिए काफी फेमस हैं। इतना ही नहीं अगर आप डंडिया क्वीन फाल्गुनी पाठक के फैन हैं तो फिर यह क्लब के लिए ही है।
Kora Kendra Ground Borivali (Mumbai)
अगर आपके लिए गोरगांव स्पोर्ट्स क्लब बहुत दूर है और आप बोरीवली स्टेशन के पास रहते हैं तो फिर आप कोरा केन्द्र ग्राउंट जाकर गरबा का मजा ले सकते है। यहॉ कि रौनक से नवरात्रि का अलग ही आनंद ले सकेंगे। यह बोरीवली रेलवे स्टेशन से काफी पास है। यह काफी ज्यादा फेमस है क्योंकि गुजरात के ज्यादा से ज्यादा लोग यहां रहते हैं। इसलिए इसे नवरात्रि उत्सव का सबसे फेमस जगह मानी जाती है। यहां आपको सभी फेमस गरबा गाने और गुजरती गानों का आनंद मिलेगा। इतना ही नहीं अगर आप देवी दुर्गा और महिषासुर के बीच डंडिया देखना चाहते हैं तो फिर यह आपके लिए ही है। यह काफी इंट्रस्टिंग होता है।
Essel World (Mumbai)
अगर आप लेट नाइट गरबा करना चाहते हैं तो फिर एस्सेल वर्ल्ड आपके लिए ही हैं। जी हां क्योंकि हर जगह गरबा की टाइमिंग 10 PM तक होती है लेकिन यहां आप 12 बजे तक थिरक सकते है। यहां आप गुजराती गरबा गानों से लेकर लोक संगीत, बॉलीवुड गानों के दिवाने हो जाएगे। आप चाहे तो एस्सेल वर्ल्ड की वेबसाइट से इसकी जानकारी ले सकते हैं। इतना ही नहीं अगर आप गरबा करते हुए थक जाते है या फिर आपका कुछ खाने का मन हो तो यहां आपके लिए गुजराती डिश भी उपलब्ध होती है।
Maa Shakti Garba Mahotsav (Godhra)
गोधरा वैष्णव सम्प्रदाय के लिए काफी फेमस है यह उन धार्मिक स्थलों में से एक हैं जहां सभी राज्यों में सबसे सुंदर जैन मंदिर हैं। गोधरा में सबसे पॉपुलर डंडिया-गरबा होता हैं जिसे मां शक्ति गरबा के नाम से जाना जाता है। जिसे आपको मिस नहीं करना चाहिए। आप चाहे तो इसका रजिस्टेशन ऑनलाइन भी करा सकते हैं। इसकी सारी जानकारी आपको ऑनलाइन मिल जाएगी। सबसे बड़ी तो यह है कि मां शक्ति गरबा महोत्सव लिम्बा बुक में वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए दर्ज है। जी हां यहां 2004 में कम से कम 40000 लोगों ने भाग लिया था।
Garba At Gmdc (Ahmedabad)
गुजरात की सबसे बड़ी सिटी अहमदाबाद है शक्ति की आराधना के साथ होने वाले गरबे का गुजरात में विशेष महत्व है, क्योंकि यह गुजरात का पारंपरिक नृत्य भी है। इस समय पूरे गुजरात में धूम मची हुई है। जगह-जगह गरबे का जोरदार माहौल है। कहीं कलरफुल ड्रेस में तो कहीं बेकलेस ग्लैमर्स भी आकर्षण का केंद्र है। ऐसे में अहमदाबाद का जीएमडीसी ग्राउंट डंडिया-गराबा का शानदार लेवल में होता है। आप चाहे तो गुजरात में और अन्य जगह डंडिया-गरबा एंजाय कर सकते हैं, जैसे सूरत, गांधीनगर, राजकोट और कच्छ।