गर्मियों में बनाए मैंगो शेक
आम का मौसम आए और आम का शेक न बनाएं ऐसा कैसे हो सकता है। आमों का स्वाद सभी को बहुत भाता है। आम से बना शेक तो उससे भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। बच्चों को दूध पीना अच्छा नहीं लगता, लेकिन इस शेक के लिए वे बिल्कुल भी मना नहीं करेंगे।
सामग्री-
2-बिना रेशे वाले पके आम
400 ग्राम- दूध
7 टीस्पून- चीनी
विधि-
– सबसे पहले दूध को उबाल कर ठंडा कर लें।
– आम धोकर छील लें । इन आमों के गूदे को निकालकर जार में डालें।
– अब चीनी डालकर गूदे को अच्छे से मिक्स कर लें।
– मिश्रण में दूध और बर्फ क्यूब्स मिलाएं। एक बार फिर से फेटें।
– मैंगो शेक तैयार है। इसे गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
टिप्स-मैंगो शेक में चाहें तो फ्लेवर बढ़ाने के लिए एक चम्मच मैंगो आइसक्रीम या वनीला आइक्रीम डाल सकते हैं।
|