गर्मियों से राहत दिलाएगा खरबूजे का जूस
लाइफस्टाइल डेस्कः गर्मी के तपते दिनों में जूस, शेक या शरबत, आदि पीने को मिल जाएं तो काफी राहत मिलती है और शरीर में एनर्जी भी आ जाती हैं। गर्मी के दिनों में ऐसे कई फल आते हैं जिनका आप शरबत या शेक बना सकते हैं। उन्हीं में से एक फल है खरबूजा। सही मानें तो खरबूजे का शेक बाकि सभी शेक से ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। तो आइये आज ठंडा-ठंडा खरबूजा शेक बनाएं।
4-5 सदस्यों के लिए
समय – 45 मिनट

सामग्री
खरबूजा- 1 (मीडियम आकार का, 600 ग्राम), दूध – 300 ग्राम, चीनी – 4 बड़े चम्मच, इलाइची- 2, बर्फ के टुकड़े
बनाने की विधि
खरबूजे को धोकर उसका छिलका उतारिये और फिर उसे बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लीजिये। उसके बाद मिक्सर में ये खरबूजे के टुकड़े, चीनी व छिली हुई इलाइची डालकर बारीक पीस लीजिये (यदि आप चाहें तो चीनी की जगह शहद भी प्रयोग कर सकते हैं)। अब इस खरबूजे के मिश्रण में ठंडा दूध व बर्फ के टुकड़े मिलाकर मिक्सर को तब तक चलाइये जब तक कि सारे टुकड़े अच्छे से क्रश न हो जाएं। ठंडा-ठंडा खरबूजा शेक तैयार है। अब इसे गिलास में करके पीजिये।
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...