गुजरात में हो रही गाय औरे बैल की अनोखी शादी
अहमदाबाद के एक व्यक्ति विजय परसाना अपनी गाय की शादी भावनगर के एक बैल से करवा रहे हैं और रोचक बात तो ये है कि इस शादी में हजारों रूपए खर्च किए जा रहे हैं। विजय परसाना का कहना है कि वे गाय और गौवंश के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए ऐसा कर रहे हें। उन्होंने बताया कि यह नया कॉन्सेप्ट है, क्यांकि किसी ने गाय की शादी नहीं देखी। गाय के दूध, गोबर पर मैनें ढाई साल तक रिसर्च भी किया है। उनका कहना है कि गाय नहीं रहेगी , तो पृथ्वी पर भारी संकट आएगा। खेतों मे ढेर सारी दवाईयां डाली जा रही हैं। जब तक गोबर नहीं डलेगा खेतों को फायदा नहीं होगा। इसलिए मुझे लगता है कि गाय को प्रमोट करना चाहिए। लोगों को यह संदेश देना चाहता हूं कि गाय को धर्म से नहीं जोडऩा चाहिए। गाय इंसानी स्वास्थ्य और खेत के लिए बहुत जरूरी है।
दो हजार साल में कभी नहीं हुआ ऐसा आयोजन-
गाय की शादी पर हो रहे व्यय के सवाल पर विजय परसाना का कहना है कि ऐसी शादी में खर्च का कोई हिसाब नहीं रखा जा सकता। गाय के लिए तो जीवन भी चला जाए तो कम है। हमने पांच हजार लोगों को इस शादी में आमंत्रित किया है। फिलहाल तीन हजार लोग आ चुके हैं। हम हवन कर रहे हैं। दो हजार सालों में ऐसा कोई हवन नहीं हुआ है। हवन के बाद शाम को गोधूलि बेला में धूमधाम से शादी की जाएगी।
आजादी के बाद बीमारियां बढ़ी, गाय घटी-
आयोजन मे शामिल भगवत ऋषि ने बताया कि गाय के विवाह का मकसद लोगों का ध्यान आकर्षित करना है। लोगों को पता चलना चाहिए कि आजादी के दौरान गायों की संख्या और खेत ज्यादा थे। उस समय बीमारियां भी कम थीं। लेकिन आज 69 साल बाद बीमारियां और व्यसन ज्यादा हैं, गाय और खेतों की तादाद घट गई है। इससे साफ हो जाता है कि गाय हमारे लिए कितनी जरूरी है।
|