गूगल पर सर्च किए जाने वाले ये हैं टॉप सवालों के जवाब
हाल ही में गूगल ने जब सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट जारी की तो उसमें सौंदर्य से जुड़े भी बहुत सवाल थे। मुहांसों से लेकर कैली जैनर के होंठ कैसे पाएं, इन सबको कई बार सर्च किया गया था। कहने का मतलब ये है कि ये सभी चीजें सर्च करने वाले आप अकेले नहीं है बल्कि कई ऐसे लोग हैं, जो सौैंदर्य से संबंधित सवालों के जवाब इंटरनेट पर सर्च करते हैं। गूगल के द्वारा दिए गए इन सवालों के जवाब आप यहां जान सकती हैं ।
कैली जैनर का लिप चैलेंज कैसे करें-
पिछले साल में टीन स्टार का फेमस पॉउट खूब ट्रेंड में था। उनके ये मानने से पहले कि उन्होंने लिप फिलिंग कराई थी, इस चैलेंज ने कई इंज्यूरी को जन्म दिया। चैलेंज ये था कि अपने होठों को शॉट ग्लास में डालकर सक करना था। पांच मिनट का ये चैलेंज कई लड़कियों को छाले दे गया।
वॉट इज लिप फिलर्स-
अनुष्का शर्मा और कैली जेनर अकेली नहीं है। ऐसी बहुत सारी लड़कियां हैं, जो अपने पाउट को ट्रांसफॉर्म करना चाहती हैं। लिप फिलर्स वो इंजेकशन होते हैं जो डर्मेटोलॉजिस्ट की देखरेख में लगाया जाता है। ताकि होठों को फुलर लुक मिल सके।
जैल नेल पॉलिश को कैसे रिमूव करें–
ये नॉर्मल नेल पेंट से बहेतर है। ये ज्यादा दिन तक आपकी उंगलियों पर टिका रहता हैे। पर इसे निकालना भी उतना ही मुश्किल है। अगर आप इसमें कोई लापरवाही नहीं करना चाहतीं तो बेहतर होगा कि आप किसी सैलून में जाकर इसे रिमूव कराएं। पर अगर आप इसे घर पर ही रिमूव करना चाहती हैं तो नाखूनों की फिलिंग के साथ इसकी शुरूआत करें। अब रूई को एसिटोन में भिगोएं और फिर उसे अपने नाखूनों पर रखें। अब ताकि रूई खिसके नहीं सभी उंगलियों को फॉइल पेपर से रैप कर दें और पांच मिनट के लिए रहने दें। अब फॉइल और रूई हटाकर कुटिकल पुशर से नेल पॉलिश हटाएं।
बालों को नॉन स्टिकी लुक कैसे दें-
हम सभी इस समस्या से परेशान होते हैं। इसके लिए सबसे आसान तरीका है कि आप नहाने के बाद बालों में स्मूदनिंग सीरम लगाएं। इससे आपके बाल न स्टिकी लगेंगे और न ही मैसी।
ग्लोइंग स्किन कैसे पाएं-
इस सवाल का जवाब भला कौन नहीं जानना चाहेगा। सबसे आसान तरीका है हेल्दी डाइट, भरपूर नींद, नो स्मोक और नो अल्कोहल और खूब सारा पानी।
बियर्ड बाम कैसे यूज करें-
आपने कभी सोचा है कि लड़के ये भी सर्च करते होंगे। खैर , आपके आसपास ऐसा कोई है तो उसे बता दें कि दाढ़ी के बालों को मुलायम बनाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है।
मुहांसों से पस कैसे निकालें-
चेहरे पर दिखने वाले शर्मनाक पिंपल्स कभी भी निकल जाते हैं। पर इन्हें ऐसे फोडऩे से कई बार गड्ढे पड़ जाते हैं। तो अगर आप ऐसा कर रही है तो अपने रिस्क पर करें। अपने हाथ अच्छी तरह से धो लें और फिर दोनों हाथों में टिशू पेपर ले लें। मुहांसों को दोनों तरफ से दबाना शुरू करें। जब वो निकल जाए तो वहां थोड़ा टी ट्री ऑयल लगा लें। ताकि जलन न हो।
एक्रेलिक नेल्स को घर पर ही कैसे हटांए-
आपने एक्रेलिक रूट अपनाया है तो हम आपको सैलून जाने की ही सलाह देंगे। अगर आपको इन्हें घर पर ही हटाना है तो पहले अपने नाखून काटकर छोटे करें और फिर वहीं स्टेप्स अपनाएं जो नेल पेंट रिमूव करते समय अपनाने हैं। लेकिन इस बार एसिटोन में भीगी हुई रूई दस मिनट के लिए उंगलियों पर रहने दें।
|