गूगल ब्वाय बना पांच साल का बच्चा
सामान्य ज्ञान अपने आप में जितना हो उतना कम है। हम चाहे कितना भी पढ़ ले वों कम ही पढ़ जाता है। लेकिन एक पांच साल का बच्चा आपको सामान्य ज्ञान में हरा सकता है। आपको यह जानकर काफी आश्चर्य होगा कि मेरठ का पांच साल का अनमोल कठिन से कठिन सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का जवाब चुटकी मे दे देता है। इसे स्कूल की तरफ से ‘‘गूगल ब्वाय’’ का खिताब भी मिल चुका है।

Google Boy- Anmol Narayan Swami
प्रधानमंत्री से लेकर राजधानी तक सब याद
अगर आप उसे वर्तमान प्रधानमंत्री का नाम पूछेंगे तो वह आपको देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम से लेकर नरेंद्र मोदी तक का नाम बता देगा। अनमोल की इसी खासियत को देखते हुए लोगों ने उसे ‘‘गूगल ब्वॉय’’ कहना शुरू कर दिया। मेरठ के गांधीनगर कॉलोनी में रहने वाले इस बच्चे को दुनिया के हर देश की राजधानी का नाम याद है।
शुरू से ऐसा नही है अनमोल
एक समय था जब अनमोल के माता-पिता अनमोल के ना बोलने को लेकर काफी परेशान थे। अनमोन तीन साल की आयु तक कुछ भी बोलने में असमर्थ था। वह कुछ भी बोल नही पाता था। जों माता-पिता के लिए काफी चिंता का विषय बन गया। माता-पिता ने डाॅक्टर को बताया तो डॉक्टर ने अनमोल के माता-पिता को उसे स्कूल में दाखिला देने को कहा ताकि वह बच्चों के बीच रहकर वह कुछ सीख सके। जल्द ही स्कूल में अनमोल ने बोलना सीख लिया।
शार्प मेमोरी के धनी है अनमोल
अनमोल की मां रचना स्वामी के मुताबिक, एक दिन जब वह अपनी बड़ी बेटी को जनरल नॉलेज के कुछ सवाल याद करवा रही थीं तो अनमोल भी उसे सुन रहा था। दूसरे दिन जब उन्होंने अपनी बेटी से वही सवाल पूछे तो छोटा अनमोल तपाक से उनके जवाब देने लगा। इस पर वह अनमोल की मेमोरी पावर से हैरत रह गईं। फरवरी 2014 में अनमोल को ‘‘गूगल ब्वॉय’’ का टाइटल मेरठ के एक स्कूल ने दिया।
वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर अनमोल को सम्मानित करने की अपील की है।
|