जल्द ही पटरी पर उतरेंगे हमसफर के 21 कोच
- - Advertisement - -
नई दिल्ली से लखनऊ तक के यात्रियों को रेल मंत्रालय एक सौगात देने जा रहा है। अगले महीने से हमसफर ट्रेन के पहले 21 कोचों को पटरी पर चलाया जाएगा। रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमसफर दो शहरों की दूरी रात में तय करेगी।
ट्रेन कहां से कहां तक चलाई जाएगी इस पर फिलहाल कुछ भी तय नहीं हुआ है लेकिन फिर भी हमसफर को नई दिल्ली से लखनऊ के बीच चलाए जाने पर विचार किया जा रहा है।
हमसफर में ये है खास
भारत के मध्यम वर्ग के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने हमसफर में ये खास सुविधाएं दी हैं –
- कोचों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
- आपातकालीन समय के लिए अग्निशमन के उपकरण।
- ट्रेन में ब्रेन लिपि में डिस्पले लगे हैं।
- यात्रियों की जानकारी के लिए जीपीएस।
- खाने की व्यवस्था।
- ट्रेन में साफ-सफाई बनी रहे इसके लिए बायो टॉयलेट्स और नए तरीके से डिजाइन कचरा पेटी की भी व्यवस्था की है।
- - Advertisement - -
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...
- - Advertisement - -