जहीर खान अब तक हैं बैचलर, एक्ट्रेस से चला था अफेयर
लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर चल रहे इंडियन प्लेयर जहीर खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 6 फीट एक इंच लंबे इस खेल क्रिकेटर को शानदार खेल के लिए तो याद किया ही जाता है लेकिन वे एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहे थे। तो आइए जानते हैं कुछ इंट्रेस्टिग फैक्ट्स…..
अब तक हैं बैचलर, एक्ट्रेस से था अफेयर
जहीर ने अब तक शादी नहीं की है, लेकिन कभी उनका अफेयर बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा शेरवानी से था। जहीर कभी एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप में थे। शुरू में उन्होंने इस रिश्ते को मीडिया से दूर रखा। जब दोनों कई बार साथ घूमते स्पॉट हुए तो बात सामने आई। चर्चा यहां तक थी कि 2011 वर्ल्ड कप के बाद ये जहीर शादी करने वाला है, लेकिन अचानक ही इनके ब्रेकअप की खबर मीडिया में आ गई। आठ साल के रिलेशनशिप के खत्म होने के बाद जहीर और ईशा से इस विषय में कोई बात नहीं की।
दिया था फ्लाइंग किस
बेंगलुरु में पाकिस्तान और भारत के बीच खेले गए तीसरा टेस्ट मुकाबला देखने लायक था। जब पाकिस्तान के पहली पारी में बनाए गए 570 रनों का जवाब देने के लिए भारतीय टीम के बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ क्रीज पर थे। तभी कैमरा मैच देख रही एक लड़की की ओर घूमा, जहां वो ’’आई लव यू जहीर’’ लिखा पोस्टर लेकर काफी देर से दिखा रही थी। जैसे ही लड़की स्कोर अपडेट करने वाली स्क्रीन पर आई, जहीर खान का चेहरा देखने लायक था। हालाकि युवराज सिंह सहित साथी खिलाड़ियों के उकसाने के बाद जहीर खान भी पीछे नहीं रहे और उन्होंने फ्लाइंग किस किया। वहीं लड़की ने भी कुछ ऐसा ही किया।
जहीर खान का करियर
* जहीर खान का जन्म 7 अक्टूबर 1978 में महाराष्ट्र में मराठी मुस्लिम परिवार में हुआ था। जहीर का नीकनेम Zak है।
* जहीर खान भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। उनसे आगे केवल अनिल कुंबले (619), कपिल देव (437) और हरभजन सिंह (411) हैं।
* 2011 में भारतीय टीम ने विश्व कप पर कब्जा किया। विश्व कप इतिहास में जहीर ने कुल 44 विकेट लिए। विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में वह पांचवें पायदान पर रहे और भारतीयों में सबसे आगे।
* 2011 में जहीर को अर्जुन अवार्ड से नवाजा गया।
* अगर आप टेस्ट क्रिकेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के विकेटों पर नजर डालें तो जहीर तीसरे स्थान पर आते हैं। जहीर से आगे पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (414) और श्रीलंका के चमिंडा वास (355) उनसे आगे हैं।
* जहीर भारत के सफल फास्ट बॉलर्स में से एक हैं। कपिल देव के बाद वो टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं।