Wednesday, September 6th, 2017 23:17:30
Flash

जानिए इंटेलीजेंट राशियों के बारे में, जिन्हें बेवकूफ बनाना आसान नहीं




Spiritual

Untitled 8 new

आज की दुनिया में हर कोई खुद को बुद्धिमान समझता है। लेकिन असल बात तो ये है कि कोई नहीं जानता कि वो कितना बुद्धिमान है। कई बार तो हमें खुद ही अपनी क्षमता का अंदाजा नहीं होता। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के पास हर बात  का जवाब है। यदि आप जानना चाहते हैं कि आपका दिमाग कितना तेज दौड़ता है तो ये बताने के लिए ज्योतिष विद्या द्वारा प्रदान की गई 12 राशियां ही काफी हैं।

तो चलिए आज राशि के अनुसार जानते हैं कि कौन सी राशियां हैं जो सबसे ज्यादा बुद्धिमान है और किसमें डिसिजन मेकिंग पॉवर स्ट्रांग है। यहां हम सबसे पहले सबसे अधिक बुद्धिमान राशि की बात करेंगे और इसका स्तर कम करते हुए आगे बढ़ेंगे।

vrishchik new

वृश्चिक राशि-

ज्योतिष विद्या की मानें तो वृश्चिक राशि के जातक सबसे अधिक आकर्षक श्रेणी की राशि वालों में आते हैं। इनमें सबसे ज्यादा वासना की भावना भी होती है, लेकिन अगर बात इनके दिमाग की करें तो इस क्षेत्र में भी ये सबके गुरू ही हैं। इन राशि के जातकां का दिमाग घोड़े की तरह तेज दौड़ता है। ये काफी चालाक भी होते हैं। अगर कोई इन्हें बेवकूफ बनाने की कोशिश भी करे तो इन्हें भनक लग जाती है और ये समय से पहले ही सतर्क हो जाते हैं।

mesh new

मेष राशि-

वृश्चिक राशि के बाद मेष राशि के लोग ऐसे हैं, जिनके आंख और कान खुले रहते हैं। मतलब ये लोग काफी सतर्क रहते हैं और इनका दिमाग हर पल कुछ न कुछ नया करने के लिए सोचता रहता है। इनकी सोच में भी एक जुनून होता है और फैसले लेने के मामले में ये बहुत पॉजिटिव तरीके से आगे बढ़ते हैं।

singh new

सिंह राशि-

इस राशि वालों को आप अगर कोई ऐसा काम दें जिसमें ज्यादा दिमाग लगाने की जरूरत हो तो शायद वो पहली बार में न कर पाएं। लेकिन वे हार नहीं मानेंगे। ये लोग शेर की तरह अपने शिकार को झपटते हैं और अपनी चतुराई का उपयोग कर कुछ न कुछ तो हल निकाल ही लेते हैं।

dhanu new

धनु राशि-

बाज की पारखी नजर और धनु राशि के जातकों का दिमाग, दोनों की क्षमता एक  जैसी होती है। इनकी बुद्धिमानी की तारीफ करने के लिए शायद शब्द ही कम पड़ जाएं। बुद्धिमता के मामले में ये लोग बहुत सही होते हैं। ऐसे लोग शिक्षा के क्षेत्र में बहुत आगे जाते हैं।

vrishab new

वृषभ राशि-

सौम्य, सभ्य लेकिन आकर्षक सोच वाले होते हैं वृषभ राशि वाले। ये लोग इतने बुद्धिमान हो सकते हैं, इसका अंदाजा इनके साथ काम करने के बाद ही चलेगा। जब तक आप इन्हें करीब से नहीं जानेंगे, इनकी क्ष्मता का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे।

kanya new

कन्या राशि-

इन राशि वालों का सबसे बड़ा गुण इनकी बुद्धिमानी ही है। लेकिन ये लोग समय देखकर ही रिएक्ट करते हैं। वे सब चीजों को पहले देखते हैं परखते हैं उस पर सोच विचार करते हैं उसके बाद उन सभी चीजों को एकसाथ सामने लाते हैं।

makar new

मकर राशि-

मकर राशि वाले काफी मेहनती होते हैं। लेकिन इनका दिमाग भी कुछ कम नहीं है। अगर इन्हें अपनी दम पर कोई काम करना हो तो ये किसी भी तरह अपनी बुद्धिमानी के साथ वो  भी बिना किसाी नुकसान के काम कर लेंगे।

images

मिथुन, तुला और कुंभ राशि-

ये तीनों राशियां बुद्धिमानी के मामले में एक जैसी हैं। इनके कौयाल दिखाने का तरीका काफी अलग होता है। ये अपने आइडियाज को अलग तरह से रिप्रेजेंट करना जानते हैं।

kark new

कर्क और मीन राशि-

इन दोनों राशियों को भावुक राशि चिन्ह कहा जाता है। जब बात दिमाग चलाने की आए तो यहां भी ये लोग अपने हिसाब से काम करते हैं। अगर इनके पास बहुत बड़ा आइडिया है तो उस पर दिल से काम करेंगे और जी जान लगा देंगे ताकि सफल हो जाएं।

Sponsored



Follow Us

Yop Polls

तीन तलाक से सबसे ज़्यादा फायदा किसको?

    Young Blogger

    Dont miss

    Loading…

    Subscribe

    यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

    Subscribe

    Categories