जानिए किसके लिए शाकाहारी बनीं अनुष्का
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने मांसाहार छोड़ शाकाहार अपना लिया है। उनका कहना है कि वह मांसाहार छोड़ने के बाद स्वयं में फर्क महसूस कर रही हैं। बता दें कि अनुष्का ने किसी ओर के लिए नहीं बल्कि अपने पालतू कुत्ते ड्यूड के लिए मांसाहार छोड़ा है। दरअसल ड्यूड को मांसाहार की गंध नापसंद है। इसलिए अभिनेत्री ने शाकाहार अपनाया।
अनुष्का पैंटीन शैंपू की ब्रांड एंबेसडर हैं। शैंपू के लिए रखे गए संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बालों और स्वास्थ्य को बरकरार रखने में पोषक आहार के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ’मैंने हाल ही में शाकाहार अपनाया है, इसलिए मैं अब पहले से ज्यादा सब्जियां खा रही हूं। यह अच्छा चल रहा है। मैं अपने आप में फर्क देख रही हूं।
आगे उन्होंने कहा, ’यह बहुत मायने रखता है कि आप क्या खाते हैं। क्योंकि आपका खाना आपको परिभाषित करता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि आप पर्याप्त सब्जियां खाएं और पर्याप्त पानी पिएं। जो मैंने हमेशा किया है।’
- - Advertisement - -