राजसी दुल्हन: राजस्थानी दुल्हन-
राजस्थान स्टेट की बात आते ही आखों में भारी ज्वेलरी पहने हुई दुल्हन नजर आती है। जो उसे अन्य स्टेट की दुल्हन से अलग दिखाती है। राजस्थानी दुल्हन का मेकअप कम , लेकिन कॉस्ट्यूम कलरफुल होता है। लहंगा, चोली और दुपट्टा खासतौर पर दुल्हन के लिए तैयार किए जाते हैं, जो सिल्क फै ब्रिक से बना होता है। जबकि दुपट्टा नेट और शिफॉन से बना होता है। लहंगे का कलर रेड, ऑरेंज , पिंक या यलो ही रहता है। वेडिंग वियर पर गोटा पट्टी का वर्क किया जाता है। आउटफिट के साथ पायल, चूड़ा, बाजूबंद, बिछिया, नथ, पाजेब और कमरबंध कैरी करना जरूरी माना जाता है। जिसमें प्रेशियस स्टोन और गोल्ड होता है। इन्हें पहनने के बाद दुल्हन किसी राजसी दुल्हन से कम नहीं लगती। मेकअप में लाइट शेड ज्यादा यूज किए जाते हैं। ब्यूटीशियन गुलनाज अहमद के अनुसार आजकल रजवाड़ा लुक के लिए पेस्टल कलर्स चूज किए जा रहे हैं। इस लुक के लिए ब्रॉन्ज, रस्ट और दूसरे वॉर्मऔर अर्थी टोंस के शेड्स यूज किए जा रहे हैं। आंखों को गोल्डन और ब्रॉन्ज से हाईलाइट किया जा रहा है।
जन्नत का हूर : कश्मीरी दुल्हन-
इस दिन कश्मीरी दुल्हन एम्ब्रॉयडिड सलवार कमीज पहनती है। कश्मीरी दुल्हन का मेकअप पंजाबी दुल्हन की तरह ब्राइट होता है। इसलिए मेकअप में सभी ब्राइट कलर्स यूज किए जाते हैं। ज्वेलरी में अठ ज्वेलरी कैरी करनी होती है। यह गोल्ड की लंबी चेन जैसी होती है, जिसमें चेन के लास्ट में गोल्ड पेंडेट लगा होता है। बालों को कलर करकें जूड़ा बनाया जाता है। लंबी बिंदी इस लुक को और भी खूबूसरत बना देती है।
खूबसूरत दुल्हन: बंगाली दुल्हन-
बंगाली दुल्हन का मेकअप, आउटफिट और ज्वेलरी और स्टेट की दुल्हनों से काफी अलग होती है। इस दिन उन्हें लाल रंग की बनारसी साड़ी कैरी करनी होती है। जिसके बॉर्डर पर जरी वर्क किया जाता है। आउटफिट के साथ ही ज्वेलरी भी महत्व रखती है।
हाथों में तीन तरह के बैंगल्स पहनाए जाते हैं, जो ब्राइड के स्टेटस को दिखाते हैं, जैसे कि शेल बैंगल्स, आयरन बैंगल्स। मंगलसूत्र औार सिर पर सफेद रंग का मुकुट उनकी सदुंरता को और बढ़ा देता है। मेकअप में दुल्हन की आंखों और बिंदी पर खासा ध्यान दिया जाता है।