Sunday, July 30th, 2017
Flash

जानिए सानिया मिर्जा के डबल सेलिब्रेशन का राज




Sports

सानिया को देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार और बहन बनेंगी दुल्हन

हैदराबाद। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनकी फैमिली के लिए डबल सेलिब्रेशन का मौका है। जी हां क्योंकि एक तो ये कि सानिया मिर्जा को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा जाएगा और दूसरा यह कि उनकी बहन की जल्द शादी होने वाली है।

 

राजीव गांधी खेल रत्न के लिए नामांकित

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के लिए यह अच्छा समय है। मंगलवार को उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित किया जाने की खबर सामने आई। यह देश का सबसे प्रतिष्ठित खेल पुरस्कार है। खेल रत्न पुरस्कार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन 29 अगस्त के दिन प्रदान किया जाएगा। सानिया ने 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह किया था, जिसे लेकर काफी बवाल मचा था।

 

150811130013_sania_mirza_tweet_624x351_saniamirza

सानिया मिर्ज़ा इस समय टोरंटो में हैं। इस ख़बर पर ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्होंने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ’’घर से आ रही इस बेहतरीन ख़बर के साथ यहां टोरंटो में मेरी सुबह हुई। सभी का बहुत शुक्रिया।’’
हैदराबाद की रहने वाली 28 वर्षीय सानिया ने इसी साल विंबलडन महिला डबल्स ख़तिब जीता था। उस जीत से ठीक पहले वो महिला डबल्स की नंबर वन खिलाड़ी बन गईं थीं।

 

सानिया की जीत

* 2014 एशियन गेम्स में भी सानिया ने गोल्ड मेडल जीता था।

* सानिया इससे पहले 2009 में ऑस्ट्रेलियन मिक्सड डबल्स, 2012 में फ़्रेन्च ओपन मिक्सड डबल्स, 2014 में यूएस ओपन मिक्सड डबल्स का ख़तिब जीत चुकी हैं।

* खेल के अलावा नागरिक सम्मान में सानिया को 2004 में अर्जुन एवार्ड दिया गया था।

* 2006 में सरकार ने उन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से नवाज़ा था।

 

अकबर से होगी शादी अनाम की

सानिया मिर्जा की छोटी बहन अनाम की शादी अकबर राशिद से होगी। अकबर हैदराबाद के बिजनेसमैन है। पिछले दिनों में कई बार ये कपल पब्लिक इवेंट्स में साथ में दिखाई दिए हैं। अकबर और अनाम एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं।

 

अनाम ने इस खबर की दी जानकारी

इस बात की जानकारी खुद अनाम मिर्जा ने ही मीडिया को दी। उन्होंने कहा है कि वो शादी कर रही हैं। ये निकाह 16 सितंबर को हैदराबाद में पांरपरिक तरीके से होगा।

 

बतौर स्टाइलिस्ट काम कर चुकीं अनाम

अनाम ने मास कम्युनिकेशन का कोर्स किया है। अब वो बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रही हैं। अनाम कई इवेंट्स के लिए सानिया को तैयार कर चुकी हैं। वो पिस्टल शूटर हैं और कई इवेंट्स में हिस्सा ले चुकी हैं। अनाम भले ही सानिया की तरह लाइमलाइट से दूर हों, लेकिन ये वेडिंग भी किसी बिग इवेंट से कम नहीं होगी।

 

शादी की  तैयारियां जोर-शोर से शुरू

शादी 16 सितंबर को होगी और उन्होंने इसके लिए शॉपिंग शुरू कर दी है। अनाम शादी के ड्रेस के लिए डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अबु जानी-संदीप खोसला में से किसी की सेवाएं लेने पर विचार कर रही हैं। शादी की ज्वेलरी हैदरबाद से ही खरीद ली गई है।

 

 

Sponsored



Follow Us

Young Blogger

Dont miss

Loading…

Related Article

Subscribe

यूथ से जुड़ी इंट्रेस्टिंग ख़बरें पाने के लिए सब्सक्राइब करें

Subscribe

Categories