जानिए सीताफल के गुण
सीताफल अपने आप में कई औषधीय गुणों को शामिल किए हुए है, लेकिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती है। आइए हम आपको बताते हैं सीताफल के फायदों के बारे में…
शरीर की दुर्बलता, थकान और मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करने में सीताफल प्रभावी है। इसकी एक बड़ी किस्म और होती है जिसे रामफल कहते हैं। यह दिल को भी दुरूस्त बनाए रखता है।
इसमें विटामिन-ए होता है जो स्वस्थ त्वचा, बेहतर दृष्टि और अच्छे बालों के लिए उत्तम है। इसमे मैगनीशियम होता है जो दिल संबंधी रोगों से दिल की रक्षा करता है और मांसपेशियों को आराम दिलाता है।
सीताफल में कैलोरी नहीं होती इसलिए इसे खाने से मोटापा नहीं बढ़ता। इस फल के मलाईदार गूदे को फोड़ों और अल्सर में प्रयोग करने से आराम मिलता है।
सीताफल के पेड़ के पत्तों को कैंसर और ट्यूमर जैसी बीमारियों के उपचार के लिए अच्छा माना जाता है, इसके पेड़ की छाल में जो स्तंभक और टैनिन होता है, उससे दवा बनाई जाती है।
सीताफल को धूप में सुखाकर चूर्ण बना लें। सामान्य पानी के साथ इसका सेवन करने से पेचिश और दस्त में आराम होता है। इसकी छाल मसूड़ों और दांत के दर्द को कम करने में इस्तेमाल की जा सकती है।