जेल से रिहा होंगे पिस्टोरियस, इन हसीनाओं से चला था चक्कर
- - Advertisement - -
अपनी गर्लफ्रेंड की हात्या के आरोप में एक साल से जेल में सजा काट रहे ऑस्कर पिस्टोरियस को अगले हफ्ते जेल से रिहा कर दिया जाएगा। द. अफ्रीका में एक पैरोल बोर्ड ने कहा है कि पिस्टोरियस को अगले मंगलवार रिहा कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं जेल से रिहा करने बाद उन्हें घर में नजरबंद रखा जाएगा।कौन हैं पिस्टोरियस
ब्लेड रनर’ के नाम से मशहूर पिस्टोरियस दक्षिण अफ्रीका के पैरालिंपिक एथलीट हैं। उनके पैर जन्म से ही मुड़े हुए थे। डॉक्टरों ने उनका पैर सीधा करने की कोशिश की लेकिन ऐसा नहीं होने के बाद उनके पैरों को काट दिया गया। इसके बाद ऑस्कर पिस्टोरियस को कृत्रिम पैर लगाया गया।
पिस्टोरियस की तो इसके बाद जिंदगी ही बदल गई। वह रोलर स्केट्स और साइकिल चलाने लगे। लेकिन उनकी दीवानी पिस्टोरियस स्पीड के दीवाने थे। उन्होंने कृत्रिम पैरों की मदद से पिस्टोरियस एक सफल एथलीट बन गया।
वह पहले ऐसे खिलाड़ी हैं, जिसने दोनों पैर न होने के बावजूद ओलंपिक में हिस्सा लेकर इतिहास रचा। फाइबर के ब्लेड जैसे पैरों की बदौलत पिस्टोरियस ने लंदन ओलिंपिक-2012 में दो गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
गर्लफ्रेंड की हत्या में जाना पड़ा था जेल
पिस्टोरियस को 2013 में गर्लफ्रेंड की हात्या का आरोप लगाया गया था। 14 फरवरी, 2013 को जब पूरी दुनिया ’वैलेंटाइन डे’ मना रही थी, उसी दिन रीवा स्टीनकैंप की मौत ऑस्कर पिस्टोरियस के घर में गोलियां लगने से हुई। अपने मॉडल गर्लफ्रेंड की हत्या की वजह से भी वे सुखियों में बने रहे। और उन्हें जेल जाना पड़ा था।
इन-इन हसीनाओं से चला था अफेयर….
ऐसे हुई थी मुलाकात
नवंबर 2012 में एक अवॉर्ड सैरेमनी में ऑस्कर की मुलाकात खूबसूरत मॉडल प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप से हुई और उसके बाद से ही दोनों को साथ-साथ देखा जाता रहा। पिस्टोरियस के साथ उनकी जोड़ी को चर्चित जोड़ियों में शुमार किया जाता था।
विक्की माइल्स
विक्की-पिस्टोरियस की मुलाकात 2004 में विक्की के फ्रैंड पार्टी में हुई थी। और पिस्टोरियस को पहली नजर में ही विक्की से प्यार हो गया। दोनों स्कूल के दिनों साथ थे उसके बाद ब्रेकअप हो गया। इस लॉन्ग टाइम की रिलेशनशिप में दरार तब पड़ी जब पिस्टोरियस ने रीवा के साथ डेटिंग शुरू कर दी।
सामन्था टेलर
सैम टेलर को पिछले साल रीवा के मौत के तीन महीन पहले ऑस्कर डेट कर रहे थे। इसके बाद इनके रिश्ते में दरार पड़ गई।
अनास्तिजिया खोजिसोवा
अनास्तिजिया खोजिसोवा और पिस्टोरियस की रिलेशन ज्यादा दिन तक चल नहीं सकी।
- - Advertisement - -
- - Advertisement - -