टेस्टी टेस्टी वॉलनट ब्राउनीज
इस वैलेंटाइन वीक में हम आपको बताएंगे चॉकलेट्स से जुड़ी रेसिपीज के बारे में। इसी कड़ी में आज हम आपको बता रहे हैं वॉलनट ब्राउनीज की टेस्टी रेसिपी। इसे आप आसानी से ट्राय कर अपने फ्रेंडस और स्पेशल वन को सर्व कर सकती हैं।
सामग्री-
2 – अंडे
100 ग्राम- मैदा
1 टेबलस्पून- बटर
50 ग्राम- चॉकलेट पाउडर
50 ग्राम-कोको पाउडर
आधा कप- पिसी हुई शक्कर
1 कप- अखरोट
1 पैकेट- चॉकलेट सॉस
विधि-
– सबसे पहले अंडे में केवल चॉकलेट सॉस को छोड़कर , सभी सामग्री मिलाकर फेंट लें।
– अब सांचे में थोड़ा सा तेल लगाकर घोल डालें।
– अब अवन में 180 डि.से पर बेक करें।
– ऊपर से चॉकलेट सॉस डालकर गर्म-गर्म सर्व करें।
|