टॉय ट्रेन में अब शाही ठाटबाट से सफर, बुकिंग शुरू
टॉय ट्रेन से कालका टू शिमला का सफर अब और भी सुहावना और शाही ठाटबाट के साथ होगा। वो भी झरोखा कोच और शिवालिक पैलेस में। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं। गर्मियों की छुट्टियों में अपने सफर को लक्जरी बनाना चाहते हैं तो झरोखा आरए- 100, आरए- 200 में जरूर सफर करें। क्योंकि इसके शाही ठाटबाट को आप सफर के बाद भूल नहीं पाएंगे। यह ट्रेन एक ही कोच की है। इसे अपनी सुविधा अनुसार एक फैमिली पूरा कोच बुक करा सकते है।
झरोखा-
इस कोच में आठ यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। इसका किराया 29 हजार है।
आए 100: इस कोच में आठ यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। किराया 36 हजार रूपए है।
आरए-200: इस कोच में 9 यात्री सफर कर सकते हैं। किराया 27 हजार है।
आईआरसीटीसी से बुक कराएं टिकट-
अंबाला मंडल के डीअरएम दिनेश कुमार ने बताया कि यात्री टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए 27 से 36 हजार तक किराया तय किया गया है। बुङ्क्षकग के बाद आप अपनी सुविधा अनुसार कालका से शिमला 96 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पूरे कोच में छोटे मेज, आकर्षक सजावट व बेहतरीन कांच की खिड़कियां बनाई गई हैं, ताकि यात्रा पर आने वाने पर्यटक वादियों का मजा ले सकें।
झरोखा कोच फुली एसी-
साथ ही झरोखा कोच आउटडोर कोच के लिए दो सीटों के साथ बेहतरीन मेज लगाया गया है। कोच के बाहर डे्रसिंग रूम जैसी जगह की भी व्यवस्था की गई है। कोच के आडअउोर में दोनों तरफ दो-दो सीटों के साथ बेहतरीन मेज लगी है। अगर आप वातावरण में गर्मी महसूस कर रहे हैं या बडैग के 752 फुंट लंबे टनल के अंधेरे से डर रहे हैं, तो लग्जरी कोच के अंदर जाकर बैठ सकते हैं। जहां एसी भी लगा है।
इस कोच की बुकिंग के लिए खर्च करने होंगे 36 हजार-
शिवालिक पहाडिय़ों केे तेज ढलानों व चढ़ाई चढऩे का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। इस कोच को बुक कराने के लिए आपको 36 हजार रूपए खर्च करने होंगे। इस किराए में आठ लोग ही सफर कर सकते हैं। इसमें कालका से शिमला जाने और वापस आने दोनों का किराया शामिल है।
यहां से ले सकते हैं जानकारी-
उत्तर रेलवे की वेबसाइट पर इस लक्जरी टॉय ट्रेन का स्पेशल पेज नॉर्थ रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने कालका स्टेशन से लांच किया है। इस पर्वतीय रेल सेक्शन की जानकारी इस पेज पर उपलब्ध कराई गई है। वेबसाइट पर जाकर आप इस रेलखंड वाले ऑप्शन पर क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।
|