ट्विटर के 336 कर्मचारी होंगे बेरोजगार
सोशल मीडिया पर ट्विटर काफी छाया हुआ हैं। लेकिन हाल ही में इसके 336 कर्मचारियों के भविष्य पर खतरें मे नजर आ रहा है। टिवट्र अपनेे लगभग 336 कर्मचारियों की छंटनी कर रहा है। कंपनी के सीईओ जैक डोरसे कंपनी में लागत घटाने के उपाय कर रहे हैं।
आठ प्रतिशत की छंटनी होगी
कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा मंगलवार को की गई। इसमें कहा गया कि ट्विटर के 4,100 कर्मचारियों में से आठ प्रतिशत की छंटनी की जाएगी। ट्विटर ने कहा कि लागत कटौती से मुनाफा बढ़ेगा, लेकिन साथ ही इससे कंपनी के आक्रामक विकास के लिए उसके भविष्य को लेकर अनिश्चितता भी पैदा हुई है।
ताजा अपडेट के लिए Youthens News के फेसबुक पेज को लाइक करे...