दूरदर्शन बना सबसे पॉपुलर हिंदी चैनल
नई दिल्ली। दूरदर्शन पर दर्शकों के खर्च किए गए समय के हिसाब से ये सामान्य मनोरंजन चैनलों से आगे निकलकर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले हिंदी चैनल के रूप में उभरा है। दूरदर्शन की ओर से जारी एक बयान में यह कहा गया है कि ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल बीएआरसी ने पहली बार दीर्घ प्रतीक्षित अखिल भारतीय दर्शक डेटा जारी किया है जिसमें दूरदर्शन का यह ‘ऐतिहासिक विकास’ सामने आया है।
दूरदर्शन पर ज्यादा समय बिता रहे लोग
बयान में कहा गया है, ‘‘BARC रेटिंग की जानकारी के अनुसार सप्ताह 41 में नेटवर्क के मुख्य चैनल डीडी नेशनल ने 51 मिनट का प्रति दर्शक व्यतीत औसत समय दर्ज कराया है जो हिंदी GEC में सर्वाधिक लोकप्रिय है। इस बयान में कहा गया है कि यह इंगित करता है कि दूसरे GEC की तुलना में चैनल के साथ ट्यूनिंग के बाद दर्शक बार-बार दूसरे चैनलों पर जाने की जगह लंबे समय तक इसे लगातार देखना चाहते हैं। इसमें बताया गया है कि डेटा के अनुसार चैनल की सकल दर्शक संख्या सप्ताह 40 की 479.9 लाख से बढ़ कर सप्ताह 41 में 4040.5 लाख की बड़ी संख्या में तब्दील हो गई है।
41 सप्ताह में पहुंचा 7वें स्थान पर
बयान में बताया गया है कि चैनल की रेटिंग में भी उल्लखनीय प्रगति हुई है और डेटा की जानकारी के अनुसार सप्ताह 41 में हिंदी भाषा के रुप में यह बाजारों में सातवें स्थान पर पहुंच गया है। इसमें बताया गया है कि अखिल भारतीय और सिग्नल के सभी मोड का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 15.35 करोड़ टीवी परिवारों में से 7.75 करोड़ शहरी टीवी परिवार के हैं जबकि 7.6 करोड़ ग्रामीण टीवी परिवार हैं।