पत्नी को बिना मेकअप देख डरा दूल्हा, केस कर मांगे 20 हजार डॉलर
महिलाएं खुद को और सुंदर बनाने के लिए मेकअप करती हैं। ये बात तो आप सभी जानते ही हैं कि महिलाएं मेकअप में कुछ अलग नजर आती हैं और बिना मेकअप में कुछ अलग। एक दूल्हे के साथ भी मेकअप को लेकर ऐसा धोखा हुआ जिसकी वजह से उसने अपनी पत्नी पर केस कर दिया।
लेकिन क्या मेकअप हटाने के बाद कोई महिला इतनी अलग नजर आ सकती है कि उसका पति उसे पहचानें ही ना और उसपर केस कर दें। जी हां ऐसा संभव है। इसी मेकअप ने एक नव विवाहित युगल के जीवन में जहर घोल दिया।
अल्जीरिया के रहने वाले एक शख्स ने शादी के अगले दिन जब अपनी पत्नी को बिना मेकअप देखा, तो वह उसे पहचान नहीं सका और उसे यह भ्रम हुआ कि उसकी पत्नी कोई चोर है। पत्नी का असली चेहरा देखकर उसे भरोसा ही नहीं हो रहा था कि ये वही लड़की है, जिससे उसने बीती रात शादी की है। उसकी पत्नी ने उसे काफी मशक्कत के बाद समझाया कि वह उसकी ही पत्नी है, लेकिन बीवी की मेकअप वाली खूबसूरती के जाल में फंसा यह व्यक्ति सदमे से बाहर ही नहीं आ पा रहा है और उसने अपनी पत्नी पर धोखाधड़ी और मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करवा दिया। जानकारी के मुताबिक इस आदमी ने महिला से 20 हजार डॉलर की भी मांग की है।