पाकिस्तानी वुमन क्रिकेट टीम में है विराट की फैन
नई दिल्ली। पाकिस्तानी वुमन क्रिकेटर किसी पाक क्रिकेटर की नहीं बल्कि इंडियन क्रिकेटर की फैन हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं पाक बल्लेबाज बिसमाह मारूफ कि, जो इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन है। वह विराट की गुड लुक्स की नहीं बल्कि उनके क्रिकेट के कारण उनकी फैन हैं।
विराट को मनती हैं आइडियल
पाक वुमन क्रिकेट टीम की बैट्समैन बिस्माह ने विराट की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े हैं। यहां सबसे रोचक बात यह है कि अधिकतर पाक क्रिकेटर्स विस्फोटक बैट्समैन ष्षाहिद आफीरीदी के फैन होते हैं लेकिन मारूफ के साथ ऐसा नहीं हैं।
विराट के अलवा रैना की फैन
24 वर्षीय बिस्माह ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में कहा, “मेरी बैटिंग स्टाइल नेचुरल है, लेकिन मैं दाएं हाथ के बैट्समैन विराट कोहली से ज्यादा प्रभावित रहती हूं। मैं उनकी बैटिंग की जबरदस्त फैन हूं। मैं विराट कोहली के अलावा सुरेश रैना और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क को भी फॉलो करती हूं। इन्हें देख कर सीखती रहती हूं। इससे मुझे शॉट चयन में सुविधा होती है।“ बता दें कि मारुफ कई शॉट्स विराट की ही तरह खेलती हैं।
गौरतलब है कि बाएं हाथ की बल्लेबाज मारूफ ने बांग्लादेश के खिलाफ कराची में टी20 और वनडे में क्रमश: 109 व 133 रन की मैच जिताऊ पारियां खेली थीं। इन पारियों की बदौलत उन्होंने लगातार तीन बार मैन ऑफ द मैच के अवॉर्ड हासिल किए। यही नहीं मारूफ अच्छी लेगस्पिनर भी हैं।
ये भी हैं विराट की फैन
गौरतलब है कि इस लिस्ट में इंग्लिश स्टार वुमन क्रिकेटर डेनियल निकोल व्यॉट भी शामिल हैं। 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने भारतीय स्टार विराट कोहली को खुलकर प्रपोज किया। इसके बाद जब विराट कोहली सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड गए तो उन्होंने डेनियल निकोल व्यॉट से मुलाकात भी की थी।
मारुफ का क्रिकेट करियर
फॉर्मेट | मैच | इनिंग | रन | बेस्ट स्कोर | एवरेज | स्ट्राइक रेट | 100 | 50 | 4 | 6 | कैच |
ODIs | 74 | 72 | 1644 | 99 | 25.29 | 52.52 | 0 | 9 | 130 | 0 | 18 |
T20Is | 59 | 54 | 1112 | 65* | 28.51 | 85.80 | 0 | 4 | 90 | 2 | 17 |