प्लेन में सफर करने से पहले न खाएं ये चीजें
आप प्लेन में सफर करते हैं। तो ये खबर आपके लिए हैं। यदि आप प्लेन में हमेशा सफर करते हैं या पहली बार सफर करने जा रहे हैं, तो आपको कभी कुछ परेशानी हो सकती है। दरअसल, ये परेशानी प्लेन में बैठने से पहले आपके द्वारा खाए गई कुछ चीजों के कारण होती है। इसलिए प्लेन में बैठते ही कुछ लोग परेशान होने लगते हैं। उन्हें अजीब सा महसूस होने लगता है । कुल मिलाकर वे प्लेन में सफर के वक्त खुद को बहुत असहज महसूस करते हैं। इसलिए सफर से पहले कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिसे खाने से बचना चाहिए।
– प्लेन में सफर करने से पहले शराब नहीं पीना चाहिए। कयोंकि प्लेन में ठंड के साथ नमी भी महसूस होती है। ऐसे वातावरण में कीटाणु पनपते हैं। शराब आपकी कीटाणुओं से लडऩे की क्षमता को कमजोर बनाती है। ऐसे में फलू के चांसेस ज्यादा रहते हैं।
– प्लेन में जाने सेे पहले बेक बीन्स, चने, पत्तागोभी, गोभी मसूर की दाल, कोल्ड ड्रिंक और च्विंगम खाने से बचना चाहिए।
– प्लेन में जाने से पहले फास्ट फूड खाने से बचना चाहिए। फास्ट फूड जल्दी डाइजेस्ट नहीं होता है। ऐसे में आप अनकंफर्टेबल महसूस कर सकते हैं।
– प्लेन में बैठने के बाद पीनी पीते रहें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं हेागी। कयोंकि प्लेन में सफर के बाद स्किन बहुत ड्राई हो जाती है।