फरवरी में दूल्हा बनेंगे युवी, इन हसीनाओं से चला था चक्कर

किक्रेटर और बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच बेहद पुराना रिश्ता रहा है। ऐसे में टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रिकेटर युवराज सिंह कैसे बच सकते हैं। जी हां बैचलर युवराज-बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल क्रीच फरवरी में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वैसे तो युवराज का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं के साथ जुड़ा। तो आइए जानते हैं कितनी हसीना बन चुकी हैं युवराज की गर्लफ्रेंड…
कौन हैं हेजल
हेजल कीच एक ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड में अपना करियर बना रही हैं। इन्हें खासतौर से फिल्म ‘मैक्सिमम’ (2012) के आइटम नंबर ‘आ आंते अमलापुरम’ के लिए जाना जाता है। इससे पहले उन्होंने सलमान खान स्टार ‘बॉडीगार्ड’(2011) में करीना कपूर की सहेली का किरदार निभाया था। खबरों के मुताबिक युवराज की शादी फतेहगढ़ के हंसालीवाला गुरूद्वारे में पूरे रीती रिवाज के साथ होगी। जिसके बाद युवराज अपने करीबियों को चंडीगढ़ में एक पार्टी देंगे। वहीं चंडीगढ़ के बाद कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए एक रिसेप्शन दिल्ली में भी रखा जाएगा।
युवी की सबसे चर्चित गर्लफ्रेंड रही किम शर्मा
क्रिकेटर युवराज सिंह सबसे पहले किम शर्मा से अफेयर को लेकर सुर्खियों में आए थे। खबरों की माने तो ’मोहब्बतें’ फेम किम और युवी का रिश्ता करीब 4 साल तक चला। हालांकि ये प्रेम कहानी किसी अंजाम तक नहीं पहुंच सकी और फिर 2007 में ब्रेकअप हो गया। कहा गया कि युवराज की मां को किम पसंद नहीं थीं, इसलिए ये रिश्ता टूट गया। युवी मां की बात मानते हुए किम से अलग हो गए। हालांकि, बाद में एक इंटरव्यू में किम ने कहा था कि युवराज और उनके बीच सामंजस्य नहीं था।
दीपिका पादुकोण के साथ जुड़ा नाम
बॉलीवुड बाला दीपिका पादुकोण के साथ युवराज सिंह का रिलेशनशिप बहुत लंबा नहीं चला। कहा जाता है कि युवराज के दंबग अंदाज के कारण यह रिश्ता जल्दी समाप्त हो गया। युवी दीपिका को लेकर ज्यादा ही पजेसिव हो गए थे जो दीपिका को पसंद नहीं आया। इस कारण दोनो का ब्रेकअप हो गया।
डिंपल गर्ल से युवी का रिश्ता था पुराना
साल 2008 में किंग्स इलेवन पंजाब टीम की मालकिन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और युवराज सिंह के बीच प्यार की खूब खबरें आई थीं। कई मैचों के दौरान युवी और प्रीति को गले लगते हुए और किस करते हुए देखा गया था। हालांकि प्रीति ने इस अफवाह पर कहा था कि मैंने कभी भी युवी को डेट नहीं किया।
जब मिनीषा लंबा को किस करते देखे गए युवी
मुंबई के जूहू में एक लाउंज बार में युवी को मिनीषा को किस करते देखा गया था। इसके साथ ही दोनों के बीच ’कुछ कुछ’ होने की खबर भी मीडिया में फैल गई। हालांकि मिनीषा ने इस घटना के बारे में कहा था कि किस करने वाला युवराज जैसा दिखता है लेकिन युवराज नहीं है। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की रिलेशनशिप के साथ-साथ अफवाहों का सिलसिला थी थम गया।
असिन को कर चुके डेट
कुछ समय पहले युवराज सिंह को साउथ की सुपरहिट अभिनेत्री गजनी फेम एक्ट्रेस असिन के साथ वक्त बिताते देखा गया था। कहा जा रहा था कि दोनों इन दिनों एक-दूसरे के इश्क में गिरफ्तार थे। खबर के मुताबिक दोनों एक-दूसरे से घंटों लंबी चैटिंग करते थे तो वहीं दोनों के बीच के बांडिंग का अंदाजा आप इंस्ट्राग्राम से भी लगा सकते थे। खबर तो यह भी है कि मिस्टर युवी असिन को असैसिन कहकर पुकारते थे। हालांकि असिन ने इस बारे में कभी कोई टिप्पाणी नहीं की है।
बंगाली बाला के लव में फंसे थे युवी
युवी का नाम बंगाली बाला रिया सेन के साथ भी जुड़ चुका है। खबरें आई थीं कि दीपिका पादुकोण से ब्रेक-अप के बाद युवी और रिया डेट कर रहे थे। हालांकि ये अफवाहें जल्द ही शांत भी हो गई थीं।
युवी ने आईपीएल-8 में नेहा धूपिया को दी थी फ्लाइंग किस
आईपीएल-8 के सबसे महंगे खिलाड़ी युवराज सिंह ने हाफ सेन्चुरी से पहले एक सिक्स मारते ही उन्होंने स्टेडियम की ओर फ्लाइंग किस दी। मैच के दौरान स्टेडियम में बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी मौजूद थीं। तो क्या युवराज की वो फ्लाइंग किस नेहा के लिए थी। गौरतलब है कि युवराज और नेहा धूपिया का नाम पिछले काफी समय से जोड़ा जा रहा था।
फैशन डिजायनर के साथ जुड़ा था नाम
जब युवी कैंसर से जंग लड़ रहे थे, तभी उनके और फैशन डिजायनर लीपाक्षी के बीच नजदीकी बढ़ी थी। दोनों के प्यार की खबरें मीडिया में आनी शुरू हो गईं। खबरों में बताया गया कि दोनों ही अपने-अपने काम से समय निकालकर एक दूसरे से मिलते रहते थे।