फिट रहने के लिए क्या करती हैं ये अभिनेत्री, जानिए फिटनेस मंत्र
- - Advertisement - -
मुंबई। बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री श्रुति हासन ने फिटनेस मंत्र बताया है। श्रुति ने बताया कि वह खुद को फिट रखने के लिये योग करती हैं और जिम जाती हैं, लेकिन साथ ही इसके लिए उन्हें नृत्य बेहद पसंद है।
श्रुति का कहना है कि उन्हें नृत्य बेहद पसंद है और इससे उनका व्यायाम भी हो जाता है। श्रुति ने बताया कि इसके साथ ही योग करने की कोशिश कर रही है क्योंकि उन्हें लगता है कि यह योग शरीर और दिमाग दोनों के लिए बेहतरीन है।
अभिनेत्री का मानना है कि, स्टाइल व्यक्तिगत मामला है। वे दूसरों की स्टाइल को अपनाने की बजाय वहीं पहनना पसंद करती है जो उनके लिए आरामदेह होता है। उन्हें सामान्य कपड़े पहनना ज्यादा पसंद है, स्टाइलिश नहीं।
श्रुति की आने वाली फिल्मों में ’रॉकी हैंडसम , ‘यारा’ , ‘पुली’ , ‘वेदालम’ और ‘सिंघम 3’ हैं।
- - Advertisement - -