फेसबुक ने बनाया वाइस कमांड पर काम करने वाला ऐप
नई दिल्ली। फेसबुक अपने यूजर्स के लिए एक नया मैसेंजर ऐप ’एम’ लेकर आया है। जो यूजर्स की वाइस कमांड पर काम करेगा। इस ’एम’ मैसेंजर की मदद से यूजर्स रेस्टोरेंट में अपनी सीट बुक कर सकते हैं और इसके साथ ही अपने फ्रेंड्स के लिए बर्थडे गिफ्ट भी चुन सकेंगे।
जोड़ी गई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस
फेसबुक के मैसेंजिंग प्रोडक्ट के वाइस प्रसिडेंट डेविड मार्कस ने कहा कि यह किसी के भी मुकाबले अलग तरीके से काम करता है। क्योंकि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस जोड़ी गई है जिससे इसके काम करने के तरीके में बड़ा फर्क नजर आता है। इस ’एम’ मैसेंजर को वास्तविक व्यक्ति ही ऑपरेट कर सकता है।
मिलेगा हर सवाल का जवाब
यह एप्पल के सीरी, गूगल नाउ और माइक्रोसॉफ्ट के कोरटाना से टक्कर लेगा। एप्पल के सीरी, गूगल नाउ और माइक्रोसॉफ्ट के कोरटाना तकनीक पर आधारित है। इसलिए इनकी क्षमता सीमित है। जबकि ’एम’ को लोगों द्वारा बनाया गया है। इसमें बुद्धिमानी को भी जोड़ा गया है। इससे आपको हर सवाल का जबाव मिलता है।