बनाएं टेस्टी और हेल्दी पोमिग्रेनेट मार्गरीटा
अनार खाने के कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं और सबसे अच्छी बात ये है कि इसे खाने से शरीर में खून की कमी पूरी होती है। महिलाओं के एक अनार रोज खाना चाहिए। वैसे अगर आप अनार से कुछ अलग ड्रिंक भी बनाना चाहें तो मार्गरीटा भी बना सकती हैं। ये काफी टेस्टी होता है, आप चाहें तो किसी पार्टी में इसे सर्व भी कर सकती हैं। जानते हैं टेस्टी और हेल्दी मार्गरीटा बनाने की आसान विधि-
सामग्री-
300 मिली- अनार का जूस
एक चौथाई कप- संतरे का जूस
2 – नीबूओं का रस
12- आइस क्यूब्स
गार्निशिंग के लिए- अनार के बीज
नमक- गिलास के किनारों को सजाने के लिए।
विधि-
– अनार के बीजों को किनारे रखकर बाकी सभी सामग्री को मिक्सर में अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।
– अब एक प्लेट में जरूरत के हिसाब से नमक डालें और कांच के गिलास को उल्टा रखकर दबाएं।
– ऐसे में नमक गिलास के चारों तरफ लग जाएगा।
– अब इस गिलास में मार्गरीटा डालिए।
– अब ऊपर से अनार के दानों से ड्रिंक को गार्निश करें और सर्व करें।
|