बादाम खाएं बीमारियों से छुटकारा पाएं
स्वस्थ शरीर की आधारशिला संतुलित और उचित आहार पर टिकी रहती है। जैसे ही यह संतुलित और उचित आहार पर टिकी रहती है। जैसे ही यह संतुलन बिगडता है। स्वास्थ्य खराब हो जाता है। वहीं बदलते मौसम का शिकार वे ही लोग होते हैं, जिनकी इम्यूनिटी पावर कमजोर होती है। अगर आप अपनी इम्यूनिटी पावर मजबूत रखेंगे। तो आप खुद को बीमार होने से बचा सकते हैं।
बादाम विटामिन ई का भी एक अच्छा सोर्स
सबसे अच्छी बात यह है कि बादाम विटाामिन ई का भी एक अच्छा सोर्स है। आपको बता दें कि एक मुटी बादाम में 74 मिलीग्राम विटामिन ई मौजूद होता है, जो कि किसी भी दूसरे नट्स के मुकाबले सबसे अधिक है। बादाम प्रोटीन, मैग्निशियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन और फाइबर का भी अच्छा सोर्स है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक बादाम मे किसी दूसरें नट्स के मुकाबले सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। खासकर वेजिटेरियंस के लिए तो यह बेहद फायदेमंद है।
इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए बादाम एक बढि़या ऑप्शन
एक्सपर्ट्स की अगर मानेंए तो इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए बादाम एक बढिया ऑप्शन है। बादाम न सिर्फ आपको ज्यादा एनर्जी देता हैए बल्कि आपके लिए उच्च ऑक्टेन ईंधन का काम कर सकते हैं। बादाम में एंटीऑक्सीडेंटए मैगनीजए राइबोफ्लेविन और कॉपर की भरपूर मात्रा पाई जाती हैए जो बॉडी में एनर्जी प्रॉडक्शन में मदद करते हैं।
बादाम पोषक तत्वों से भी भरपूर
टेस्टी स्त्रैक्स होने के साथ ही बादाम पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। साइंस रिसर्च में पता चला है, कि रोजाना मुटी भर बादाम खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ हीए यह आपको हार्ट और बिगडे लाइफस्टाइल से होने वाली दूसरी बीमारियों से भी बचाता है।
बादाम खाकर रहें एक्टिव
काम या सफर के दौरान अक्सर भूख लगने पर आप कुछ भी उलटा.सीधा खा लेते हैं, जो आपको नुकसान देता है। आपको बता दें कि कुरकुरे बादाम न सिर्फ आपकी हेल्थ के लिए बेहद हैं, बल्कि बढिया स्त्रैक्स भी हैं। इन्हें आप अपने साथ कहीं भी ले जा सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें, तो रोजाना बादाम खाकर आप न सिर्फ एक्टिव बने रहते हैं, बल्कि आपकी इम्यूनिटी पावर भी मजबूत रहती है।
nandini gupta
- - Advertisement - -