ब्रेकफास्ट में बनाएं एनर्जी देने वाले लौकी पालक के पराठे
ब्रेकफास्ट में जब तक गरमञ्-गरम पराठे नहीं खाएं जब तक मजा नहीं आता। अगर आप भी सुबह नाश्ते में पराठे खाते हैं तो अब ये लौकी पालक का पराठा जरूर बनाकर देखिए। यह पराठा लौकी, पालक और उबले आलू से तैयार किया जाता है। ये पराठा काफी हेल्दी भी है और एनर्जी देने वाला भी। जानें इसकी रेसिपी।
सामग्री-
डेढ़ कप- गेहूं का आटा
1 कप- लौकी
1 कप- पालक
2 – उबले आलू
एक टेबलस्पून- लाल मिर्च पाउडर
एक टीस्पून- धनिया पाउडर
एक टीस्पून- अजवाइन
एक चौथाई टेबलस्पून- काली मिर्च
चुटकीभर- हींग
नमक स्वादानुसार
विधि-
– आलू में तीन सीटी आने तक उबालें। उन्हें मसलें। साथ ही में पालक को धोकर बारीक काटें और किनारे रख लें।
– अब लौकी को छीलकर घिस लें।
– अब एक बड़ा कटोरा लें और सभी सामग्रियां मिला लें। इसमें पानी डालने की जरूरत नहीं है।
– लौकी में से जो पानी निकले उसी से आटा गूंथ लें।
– अब आटे की छोटी-छोटी लाई तोड़कर पराठे बनाएं।
– तवे पर तेल लगाकर पराठे को दोनों तरफ से सेकें।
– पालक और लौकी के पराठे तैयार हैं। चटनी या दही के साथ सर्व करें।
|