महिलाएं नहीं, बल्कि सबसे ज्यादा पुरूष देते हैं खाने का ऑनलाइन ऑर्डर
सभी का ये सोचना होता है कि किचन मे घुसने से बचने के लिए महिलाएं खाने का ऑनलाइन ऑर्डर देती हैं, लेकिन ये सच नहीं है। यह जानकारी एक नए सर्वे में सामने आई है। ऑनलाइन फूड सर्विस कंपनी ने मुबई शहर में खाने का ऑनलाइन ऑर्डर और मांग का रूझान जानने के लिए एक सर्वे कराया। इसके रिजल्ट से पता चला कि मुंबई मे महिलाओं से ज्यादा खाने का ऑर्डर पुरूष ही देते हैं।
यह सर्वे अप्रैल 2015 से मार्च 2016 के बीच किया गया। इस सर्वे का रिजल्ट खाने के 525,460ऑर्डर के आंकड़ों का एनालिसिस करके निकाला गया। ये ऑर्डर 184702 लोगों ने दिए थे। इनमें44.9 प्रतिशत पुरूष थे और 55.1 प्रतिशत महिलाएं थीं। इस सर्वे के मुताबिक पुरूषों की तादाद महिलाओं की तुलना में कम है। लेकिन 57 प्रतिशत पुरूषों ने खाने का ऑनलाइन ऑर्डर देने की प्रायोरिटी दी थी , जबकि ऐसा करने वाली महिलाएं मात्र 43 प्रतिशत थीं। पुरूषों ने भले ही ऑर्डर ज्यादा दिए थे, लेकिन खर्च महिलाओं ने ज्यादा किए थे। महिलाओं के खाने का हर ऑर्डर औसतन 360 रूपए का था, जबकि पुरूषों ने औसतन प्रति ऑर्डर 270 खर्च किए थे। इस सर्वे में ये भी सामने आया है कि मुंबई वाले दिन के खाने में ऑप्शन को लेकर एकसपेरीमेंट करते हैं, लेकिन जब रात के खाने की बात आती है तो पुरूष हे या महिला देसी खाने के ऑप्शन को ही चुनते हैं।