मुंह में पानी ला दे ये वेज चीजी पास्ता
- - Advertisement - -
ब्रेकफास्ट में पास्ता खाना बहुत लोगों को पसंद है। नाश्ते में अगर आप पास्ता खाते हैं, तो आपके पास पूरे दिन काम करने की एनर्जी बनी रहती है। पास्ता अगर हेल्दी तरीके से बनाया जाए , तो स्वास्थ के लिए और भी अच्छा है। आज हम आपको पास्ता के लिए सॉस आरे उसके साथ पास्ता बनाने की रेसिपी बताएंगे। पास्ता में सॉस का अहम रोल होता है , जिससे इसका स्वाद निखर भी सकता है और खराब भी हो सकता है। तो जानिए पास्ता बनाने की आसान रेसिपी।
सामग्री-
एक पैकेट- पास्ता
1 – प्याज
1- शिमला मिर्च
1 टेबलस्पून- हरा धनिया
आधा कप- दूध
1 कप- मिक्स वेजीटबल जैसे मटर, टमाटर , गाजर , बींस
1 कप- चीज
आधा टेबलस्पून- हर्ब
1 टेबलस्पून- बटर
1 टीस्पून- मिर्च पाउडर
नमक
विधि-
– सबसे पहले मध्यम आंच पर पैन में बटर डालें।
– जब बटर गरम हो जाए तो उसमें स्लाइस में कटे हुए प्याज और धनिया डालें।
– जब प्याज गुलाबी हो जाए , तब उसमें शिमला मिर्च डालकर पकाएं।
– फिर इसमें दूध और चीज डालें। जब दूध उबलने लगे तब उसमें सब्जियां, हर्ब और मिर्च के साथ नमक भी डालें।
– पैन को ढंक दें और सॉस को पकने दें, अब इसमें पास्ता डालकर सॉस के साथ मिक्स करें और 6 मिनट तक पकने दें।
– अब आप इसे सर्व कर सकती हैं।
- - Advertisement - -