मेलबर्न फिल्म महोत्सव में ’पीकू’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार
मुंबई। इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2015 का आयोजन पहली बार भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित किया गया। जिसमें अभिनेता अनिल कपूर और नवदीप सूरी ने फेडरेशन स्क्वायर पर तिरंगा फहराया। आयोजित कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के कई शानदार कामों को सराहा गया। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अभिनीत ’पीकू’ सर्वक्षेष्ठ फिल्म चुनी गई।
आईएफएफएम के दूसरे दिन एक फैशन शो का आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन मशहूर नेशनल गैलरी ऑफ विक्टोरिया में किया गया। जिसमें कई जानेमाने लोगों ने शिरकत की।
इस मौके पर भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त पैट्रिक सकलिंग, भारतीय उच्चायुक्त नवदीप सूरी, ऑस्ट्रेलियाई अरबपति एंटोनी प्रैट, महावाणिज्यदूत मनिका जैन, अभिनेता अनिल कपूर, भूमि पडनेकर, सिमी ग्रेवाल, सोनम कपूर, फिल्म निर्देशक सुजीत सरकार, राजीव मसंद और विक्टोरिया के मंत्री गैविन जेनिंग्स समेत कई हस्तियां मौजूद थीं।
आईएफएफएम में इस बार सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार ‘पीकू’ , सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सुजीत सरकार तथा सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार भूमि पडनेकर को फिल्म ‘दम लगाके हइशा’ के लिए दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार इरफान खान को ‘पीकू’ के लिए प्रदान किया गया।
अनिल कपूर को विश्व सिनेमा में योगदान के लिए विशेष पुरस्कार दिया गया।